
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 6, 2019 1:46 PM IST
शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर करने के नेचुरल उपाय। © Shutterstock.
क्या आप जानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए शरीर में ब्लड सर्कुलेशन का सुचारू रूप से काम करते रहना कितना जरूरी है ? बेतरतीब लाइफस्टाइल के कारण आज लोग कई तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इनमें से डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक आदि मुख्य है। कई बार ये सभी बीमारियां ब्लड सर्कुलेशन (ways to improve blood circulation) में गड़बड़ी के कारण भी होती हैं। शरीर में रक्त का प्रवाह सही नहीं होगा, तो आपके कई महत्वपूर्ण अंग ठीक तरह से काम नहीं करेंगे, जिससे आपको अन्य समस्याएं हो सकती (ways to improve blood circulation) हैं, यहां तक कि आपकी जान भी जा सकती है।
ब्लड के जरिेए शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन, पोषक तत्वों और मिनरल्स का संचार होता है, जिससे शरीर के सभी अंग बेहतर तरीके से काम करते हैं। जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं होता तो सभी अंगों की कार्यप्रणाली पर असर पड़ता है। ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं होने के कारण बालों के झड़ने की समस्या, थकान महसूस करना, त्वचा में ड्राइनेस, हाथ-पैर ठंडे पड़ना, मांसपेशियों में दर्द होना और दिल की धड़कनों का सुचारू ना होना आदि समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।
Buransh Benefits : ब्लड शुगर लेवल रखे कंट्रोल, बुरांश के और भी हैं कई लाभ
- हल्दी में कुरकुमिन होता है, जो रक्त संचरण को दुरुस्त करता है (Natural remedies to improve blood circulation)। इससे ब्लड प्लेटलेट्स आसानी से रक्त को क्लॉट नहीं बनने देता है। धमनियों में रक्त संचरण बढ़ाता है। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच हल्दी और थोड़ा सा शहद डालें। इसे दिन में 2-3 बार सेवन करें।
- रात में खाना खाते ही सोने ना चले जाएं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है, जिससे खाना पचाने में मुश्किल होती है। दोपहर और रात में खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलें। टहलने से शरीर का मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।
- डार्क चॉकलेट तो आप खाते हैं, जो लोग नहीं खाते वो इसका सेवन जरूर करें, खासकर तब जब आपका ब्लड सर्कुलेशन ठीक ना हो। इसमें मौजूद कोकोआ ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है। रक्त शिराओं को चौड़ा करता है, जिससे शरीर के सभी अंगों में रक्त संचरण सही बना रहता है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019: ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के लिए करें ये 4 योग आसन
- कुछ शारीरिक एक्सरसाइज जैसे साइकिल चलाने से भी शरीर में रक्त का संचार बढ़ जाता है। इससे आपकी मांसपेशियां तो फिट रहेंगी ही आधे घंटे साइकलिंग करने से शरीर की अतिरिक्त कैलोरी भी बर्न होती है। जब शरीर की नसों और आर्टरीज में फैट जमा नहीं होगा, तो रक्त प्रवाह पूरे अंगों में सही तरीके से होगा।
- हर दिन 3 लीटर पानी पीने से भी ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। शरीर में पानी की कमी से भी रक्त संचार प्रभावित होती है। पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे शरीर कई गंभीर रोगों से लड़ पाता है।
- लहसुन भी रक्त संचार बढ़ाता है। साथ ही ब्लड प्रेशर सही करता है। दिन में खाली पेट 2-3 लहसुन खाने से रक्त संचरण बढ़ता है और दिल भी स्वस्थ रहता है। लहसुन का सेवन सुबह में जरूर करें।
- दिमाग शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसमें सही तरीके से रक्त ना पहुंचे तो आपको ब्रेन हैमरेज तक हो सकता है। सिर के हिस्से में रक्त संचार बढ़ाने के लिए आप एक-दो मिनट सिर के बल खड़े होने की कोशिश करें। इसके लिए दीवार का सहारा लें। जिन्हें उच्च रक्त चाप की समस्या है, वो इसे ना करें।
- यदि आप हंसते नहीं हैं, तो रोज खूब जोर-जोर से खुलकर हंसिए, इससे भी शरीर में तेजी से ब्लड सर्कुलेशन होता है। हंसने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। जब आप हंसते हैं, तो शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो तेज होता है, जिससे ब्लड अपना काम सही ढंग से कर पाता है।