हेल्दी तरीके से मीट खाने के लिए 5 टिप्स

क्या आप रोज़ मीट खाना पसंद करते हैं

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : February 1, 2018 9:37 AM IST

जब आप भोजन में प्रोटीन स्रोत शामिल करना चाहते हैं, तो मांस या मीट आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर आ सकता है। लेकिन जब मीट की बात आती है, तो इसे हेल्दी तरीके से पकाना और खाना एक मुश्किल काम बन सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट पद्मा सयाल बता रही हैं आपको कुछ टिप्स अपने खाने में मीट को हेल्दी तरीके से शामिल करने के ताकि आप स्वस्थ रहने के साथ स्वादिष्ट मीट का आनंद ले सकें।

  1. हमेशा लीन मीट खरीदें: मीट के कुछ खास टुकड़ों में बहुत ज़्यादा सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल होते हैं जो कि इसे पोषक बनाने की मात्रा से अधिक होती है। मांस में हाई फैट वाले पदार्थों को खाने से आगे चलकर डायबिटीज़ और दिल की बीमारियों के खतरे के साथ जोड़कर देखा जाता है। मांस के इन संभावित दुष्प्रभावों को रोकने के लिए, हमेशा लीन मीट विकल्प चुने। लीन मीट में कम फैट होता है।
  2. ग्राउंड मीट या कीमा खरीदते समय होशियार रहें: ग्राउंड मीट फैट से भरे हुए होते हैं और पोल्ट्री भी ऐसा ही विकल्प हो। अगर आप ग्राउंड मीट खरीद रहे हैं तो लीन मीट या टर्की खरीदें। अगर आप पोर्क खरीद रहे हैं, तो लेबल पर फैट की मात्रा या प्रतिशत के बारे में पढ़ें।
  3. मांस में कम नमक मिलाएं: जब आप मीट में मसाले मिलाते हैं तो ज्यादा नमक ना मिलाएं। इसकी बजाय आप हर्ब्स या नींबू जैसे फलों के फल या उसका रस मिला सकते हैं। इससे आपके भोजन को एक विशेष स्वाद मिलेगा। जब आप एक डेली काउंटर से मीट सैंडविच खरीदते हैं तो हमेशा कम सोडियम वाले विकल्प ही चुनें।
  4. खाना पकाने की सही तरीके का इस्तेमाल: जी हां, सही मीट चुनना ज़रूरी है, लेकिन आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि आप अपने भोजन को किस तरीके से पका रहे हैं। खाना पकाने के दौरान बहुत कम तेल और मक्खन मिलाएं और मीट को फ्राई करने की बजाय ग्रिलिंग, रोस्टिंग, उबालने और बेकिंग जैसे तरीके से खाना पकाएं।
  5. फैट वाले हिस्से साफ करें: अगर आप मीट को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो फैट हटाना ज़रूरी है। अगर आप पूरे चिकन या टर्की को रोस्ट कर रहे हैं, तो स्वाद बढ़ाने के लिए जब आप उसकी चमड़ी निकाल दें। इसके अलावा, खाना पकाने के बाद पोर्क और बीफ़ पर दिखने वाले किसी भी तरह के फैट को हटा दें।

Read this in English.

अनुवादक:Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत:Shutterstock