
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
स्ट्रेस या तनाव ( Ways to beat Stress) के कारण शरीर का इम्यून सिस्टम कमज़ोर हो जाता है। इससे, बीमारियों और रोगों से बचाव करने की शरीर की क्षमता कम हो जाती है। इसीलिए, तनाव से राहत पाना अहम है। ( Ways to beat Stress) ऐसे में प्राणायाम ( Pranayam for stress) की मदद लें। प्राणायम (Breathing exercise for stress) से तनाव को कम करने में मदद मिलती है। दरअसल, प्राणायाम श्वसन क्रिया से जुड़ा व्यायाम है। इससे, सांसों की गति पर नियंत्रण रखते हुए शरीर और मन को शांत करना आसान हो जाता है।
अक्सर, ऑफिस के काम या किसी ज़रूरी काम को नियत समय तक ना कर पाने की वजह से बहुत अधिक तनाव होता है। तो, वहीं कई लोग रोज़मर्रा की ज़िंदगी में, टैक्सी-रिक्शा ना मिलने, ट्रैफिक में अटकने जैसी परेशानियों की वजह से भी बहुत ज़्यादा बेचैन हो जाते हैं। इससे, उनका तनाव भी बढ़ जाता है। इससे, सांस लेने की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है।
सही तरीके से सांस ना लेने के कारण शरीर में ऑक्सिज़न की कमी हो जाती है। जिससे, तनाव होने लगता है। इससे, बचने के लिए धीरे-धीरे सांस लें। रोज़ाना सुबह और शाम नियमित रूप से ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ करें।
जब, भी तनाव महसूस करें। डीप ब्रीदिंग या प्राणायाम का अभ्यास करें। इससे, तनाव से राहत मिलती है। तो, वहीं जब भी आप ऐसी किसी स्थिति में पडेंगे जहां, तनाव हो। तो, प्राणायाम की मदद से तनाव और बेचैनी को कम करने में मदद होती है। ( Pranayam for stress)