
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 4, 2019 1:47 PM IST
हमारे आसपास मौजूद कुछ पेड़-पौधे बाकी पेड़ों के मुकाबले अधिक ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं।
स्मॉग और धुएं ( Air Pollution) की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में लोगों का हाल बुरा है। इसी तरह हवा में फैला प्रदूषण दिवाली के बाद और ठंड के मौसम की शुरुआत के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों की सेहत को प्रभावित करने लगता है।( Air Pollution)
शुद्ध हवा में सांस लेना ज़िंदगी की पहली ज़रूरत है, लेकिन वायु प्रदूषण( Air Pollution) की वजह से हवा सांस लेने लायक नहीं रह पाती। वायु प्रदूषण सेहत पर बुरी तरह असर करती है। इसीलिए ऐसे समय में अगर आप कुछ बाताें का ख्याल रखते हैं तो वायु प्रदूषण (Ways to beat Air Pollution) के बुरे प्रभावों से थोड़ा-सा बचना आसान हो जाता है। ऐसा ही एक तरीका है उन पेड़ों के आसपास रहना जो ऑक्सीजन अधिक मात्रा में देते हैं और प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।(Ways to beat Air Pollution)
वेदिक परम्पराओं और आयुर्वेद में नीम के पेड़ को जो अहमियत दी जाती है उसके पीछे वजह है नीम के पेड़ की ऑक्सीजन छोड़ने की क्षमता। नीम का पेड़ बहुत अधिक मात्रा में ऑक्सीजन का निर्माण करता है। इसीलिए नीम के पेड़ के आसपास बैठने से आप शुद्ध हवा में सांस ले सकेंगे।
पीपल का पेड़ दिनभर में 22 घंटे से अधिक समय तक ऑक्सीजन देता है। यह पेड़ रात के समय भी कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण कर सकता है। पीपल के पेड़ के आसपास का वातावरण शुद्ध हवा से भरपूर होता है और ऐसे स्थान पर बैठने से आप शुद्ध हवा में सांस ले पाते हैं।
पूजा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तुलसी के पत्ते ऑक्सीजन का निर्माण भी अधिक मात्रा में करते हैं। अगर आपके घर के आंगन में तुलसी का पौधा है तो उसके आसपास रहें। वायु प्रदूषण के प्रभावों से बचने में आपको आसानी होगी।
यह भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए खाया जाता है बाजरे का आटा, जानें डायबीटिक्स के लिए बाजरा के और भी फायदे।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.