
Also Read
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और नए साल में एक नया लुक चाहते हैं, तो आपको अपनी डायट में मेथी के बीज शामिल कर लेने चाहिए। वजन कम करने के अलावा मेथी के बीज से आपको कई अन्य स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने, हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने, ब्लड शुगर कम करने, एसिड रिफ्लक्स से बचाने और पाचन में सुधार करने भी सहायक है। यह दूध पिलाने वाली महिलाओं में दूध को बढ़ाता है और ब्रेस्ट साइज़ भी बढ़ाता है। इसके अलावा स्किन और हेयर से जुड़ी समस्याओं से निपटने में भी मददगार है। न्यूट्रिशनिस्ट नेहा चंदना आपको बता रही हैं कि मेथी के बीज वजन कम करने में कैसे मददगार हो सकते हैं।
मेथी के बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करते हैं। इसमें गैलेक्टोमनैनन (galactomannan) नाम का एक नैचुरल फाइबर होता है जो ब्लड में शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है। इसमें अमीनो एसिड भी शामिल होता है, जो इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है। मेथी के बीज मेटाबोलिज्म को बढ़ाते हैं जिससे बॉडी में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता है। फाइबर की वजह से इसे खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप फालतू की चीजें खाने से बच जाते हैं। मेथी के बीज आपके पेट के लिए भी बेहतर होते हैं। ये आपके शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में सहायक हैं और आपके पेट को अच्छा रखते हैं जिस वजह से आपके पेट में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता है।
डायट में ऐसे शामिल करें मेथी के बीज
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock