... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 9, 2017 3:45 PM IST
बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि डायट सोडा में कम कैलोरी होती है जिस वजह से इसे पीने से कोई नुकसान नहीं होता है। खासकर वजन कम करने वाले लोगों में डायट सोडा पिछले कुछ वर्षों में ज्यादा लोकप्रिय हुआ है। वो ऐसा सोचते हैं कि इससे उन्हें वजन कम करने के उनके लक्ष्य को आसान करने में मदद मिल सकती है। लेकिन आपको बता दें कि कम कैलोरी होने का यह मतलब नहीं है कि यह हेल्दी और सेफ है। अध्ययनों के अनुसार, अधिक मात्रा में इस तरह की ड्रिंक्स के सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है। इससे आपको यह नुकसान भी होते हैं।
1) वजन बढ़ना
कुछ लोग डायट ड्रिंक्स को शुगर वाली अन्य ड्रिंक्स से बेहतर मानते हैं। लेकिन कई अध्ययन इस बात का दावा करते हैं कि डायट ड्रिंक्स से वजन बढ़ सकता है। एक अध्ययन के अनुसार इस तरह की ड्रिंक पीने से कमर के आसपास मोटापा बढ़ता है।
2) तनाव
एक अध्ययन के अनुसार, शोधकर्ताओं ने कॉफ़ी, चाय और डायट ड्रिंक्स के प्रभाव को लेकर रिसर्च की। उन्होंने पाया कि डायट ड्रिंक्स से तनाव का अधिक खतरा होता है जबकि चाय व कॉफ़ी से कम खतरा होता है।
3) किडनी डैमेज
एक अध्ययन के अनुसार दो या दो से अधिक डायट सोडा पीने से किडनी के कामकाज पर तेजी से असर पड़ता है। इस तरह की ड्रिंक्स पीने वाली महिलाओं में किडनी के कामकाज धीमा होने की गति में दोगुना बढ़ोतरी देखी गई।
4) मेटाबोलिक सिंड्रोम
डायट ड्रिंक में आर्टिफीशियल स्वीटनर की मात्रा अधिक होती है जिससे मेटाबोलिक डिसऑर्डर जैसे ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना, डायबिटीज और कमर के आसपास मोटापा बढ़ने का खतरा होता है।
5) दिमाग पर असर
अध्ययन के अनुसार डायट ड्रिंक्स में एस्पेरेटेम (aspartame) स्वीटनर होता है जिसके लंबे समय तक सेवन से ब्रेन में एंटीऑक्सिडेंट / प्रो-ऑक्सीडेंट की स्थिति प्रभावित हो सकती है।
6) अस्थमा का खतरा
एक ऑस्ट्रेलियाई अध्ययन में रोजाना आधा लीटर से ज्यादा डायट ड्रिंक्स पीने वाले 17000 प्रतिभागियों को शामिल किया गया। अध्ययन में पाया गया कि इससे वैसा ही प्रभाव पड़ता है जैसे सॉफ्ट ड्रिंक का। यानि इससे अस्थमा जैसी सीओपीडी का खतरा होता है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- 1.Yang, Q. (2010). Gain weight by “going diet?” Artificial sweeteners and the neurobiology of sugar cravings: Neuroscience 2010. The Yale Journal of Biology and Medicine, 83(2), 101–108.
2. Fowler, S. P., Williams, K., & Hazuda, H. P. (2015). Diet soda intake is associated with long-term increases in waist circumference in a bi-ethnic cohort of older adults: The San Antonio Longitudinal Study of Aging. Journal of the American Geriatrics Society, 63(4), 708–715. https://doi.org/10.1111/jgs.13376
3.Guo, X., Park, Y., Freedman, N. D., Sinha, R., Hollenbeck, A. R., Blair, A., & Chen, H. (2014). Sweetened beverages, coffee, and tea and depression risk among older US adults. PloS one, 9(4), e94715.
4.Lin, J., & Curhan, G. C. (2011). Associations of Sugar and Artificially Sweetened Soda with Albuminuria and Kidney Function Decline in Women. Clinical Journal of the American Society of Nephrology : CJASN, 6(1), 160–166. https://doi.org/10.2215/CJN.03260410
5.Crichton, G., Alkerwi, A., & Elias, M. (2015). Diet Soft Drink Consumption is Associated with the Metabolic Syndrome: A Two Sample Comparison. Nutrients, 7(5), 3569–3586. https://doi.org/10.3390/nu7053569
6. Abhilash, M., Sauganth Paul, M. V., Varghese, M. V., & Nair, R. H. (2013). Long-term consumption of aspartame and brain antioxidant defense status. Drug and chemical toxicology, 36(2), 135-140.
7.Shi, Z., Dal Grande, E., Taylor, A. W., Gill, T. K., Adams, R., & Wittert, G. A. (2012). Association between soft drink consumption and asthma and chronic obstructive pulmonary disease among adults in Australia. Respirology, 17(2), 363-369.