Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पीठ दर्द की समस्या के साथ आप इस आसान तरीके से कर सकते हैं squat

स्प्लिट स्क्वैट करने से आपकी पीठ में दर्द नहीं होता है और आप इसे आसानी से कर सकते हैं!

पीठ दर्द की समस्या के साथ आप इस आसान तरीके से कर सकते हैं squat

Written by Editorial Team |Published : August 23, 2017 5:17 PM IST

स्क्वैट एक बेहतर एक्सरसाइज है लेकिन कई मसल्स और जॉइंट्स के शामिल होने और गलत तरीके से करने से आपको पीठ दर्द हो सकता है। इससे रीढ़ की हड्डी में चोट लगने का अधिक खतरा होता है। खैर, अगर आप पहले से ही पीठ दर्द की समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको इसे करते समय अधिक सावधान रहने की जरूरत है। मुंबई स्थित वी फिटनेस स्टूडियो में फिटनेस एक्सपर्ट रोशनी शाह के अनुसार,ऐसे लोगों के लिए स्क्वैट एक अन्य वेरिएशन स्प्लिट स्क्वैट सबसे बेहतर ऑप्शन है।

स्क्वैट के फायदे

अगर कभी आपको पीठ से जुड़ी कोई चोट या अन्य समस्या रही है, तो स्क्वैट के इस वेरिएशन से आपको काफी फायदा हो सकता है। इससे आपको अपर लेग्स, थाइज और बटक्स पर काम होता है और सबसे बड़ी बात लोअर बैक पर ज्यादा दबाव भी नहीं बनता है।

Also Read

More News

स्प्लिट स्क्वैटी को करने के तरीके

  • अपने दाहिने पैर को बाएं पैर से दो फुट आगे रखें और आधा मोड़ लें, पिछले पैर को को भी आधा मोड़ लें। अपने हाथों को अपनी हिप्स पर रखें।
  • अब धीरे से दाहिने घुटने को झुकाते हुए जितना संभव हो खुद को नीचे लाएं। 1-2 सेकंड के लिए रुकें और तेजी से शुरूआती पोजीशन में जाएं।
  • इस तरह स्प्लिट स्क्वैट का एक सेट पूरा होता है। इसे 12 से 15 बार करें और दूसरी तरफ से भी ऐसे ही करें।

टिप्स

  • आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रीढ़ की हड्डी के तनाव को कम करने के लिए आप स्क्वाट को धीरे-धीरे करें।
  • ध्यान रहे कि इसे करने के बाद पहले पांच मिनट वार्म अप और हल्की कार्डियो जरूर करें। इसके बाद आराम करें और दो से तीन मिनट स्ट्रेचिंग करें।
  • पेट की कमजोर मसल्स के कारण भी आपको चोट और पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। आपको प्लैंक और कुछ अन्य एक्सरसाइज के जरिए कोर को मजबूत करना चाहिए।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More