काटकर नहीं, इस तरह लें गर्मी में तरबूज का मजा! वेट लूज करने से लेकर बाल और स्किन हो जाएगी जवां

Watermelon Smoothie : अगर आप सिर्फ तरबूज को काटकर खाने से पक चुके हैं तो हम आपको तरबूज से बनाई जाने वाली एक खास चीज के बारे में बता रहे हैं, जो आपको हेल्दी रखने के साथ-साथ कई पहुंचाएंगी।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : March 21, 2023 7:51 PM IST

Watermelon Smoothie : गर्मी में लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या-क्या नहीं करते फिर चाहे वो ठंडे पानी से नहाना हो या फिर ठंडी-ठंडी चीजों का सेवन। गर्मी के सीजन में फलों का सेवन भी बढ़ जाता है और इसमें एक ऐसा फल भी शामिल है, जो आपको हाइड्रेट रखने के साथ-साथ स्वाद भी देता है। अब आपके दिमाग में तरबूज का ख्याल तो आ ही गया होगा। आपको बता दें कि पानी से भरा तरबूज न सिर्फ गर्मी के दिनों में खाया जाने वाला सबसे हाइड्रेटिंग फल है बल्कि ये आपको ढेर सारे फायदे पहुंचना में भी मदद करता है। जी हां, तरबूज का सेवन आपको गर्मी के दिनों में कूल-कूल फील कराने का भी काम करता है। लेकिन अगर आप सिर्फ तरबूज को काटकर खाने से पक चुके हैं तो हम आपको तरबूज से बनाई जाने वाली एक खास चीज के बारे में बता रहे हैं, जो आपको हेल्दी रखने के साथ-साथ कई पहुंचाएंगी।

तरबूज के फायदे

हेल्दी फ्रूट की गिनती में तरबूज को शामिल करना जरूरी है। अगर आप वजन कम करनेकी कोशिश कर रहे हैं तो तरबूज इसमें भी आपकी मदद कर सकता है।

1- तरबूज में 90 फीसदी तक पानी होता है। आप सिर्फ 100 ग्राम तरबूज का सेवन कर 30 कैलोरी ही प्राप्त कर पाते हैं।

2- इसके अलावा तरबूज में आरजीनाइन नाम का अमीनो एसिड भी होता है जो कि फैट को बर्न करने में मदद करता है।

3-तरबूज आपकी भूख को शांत करने के साथ-साथ हाइड्रेट भी करता है।

4-तरबूज में मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी आपकी स्किन और बालों को भी हेल्दी बनाए रखने का काम करते हैं।

5-तरबूज में मौजूद कोलेजन नाम का प्रोटीन आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ-साथ बालों को मजबूत भी बनाता है।

6-तरबूज में पाया जाने वाला विटामिन ए स्किन सेल्स की ग्रोथ को बढ़ाता है और उन्हें रिपेयर करने में मदद करता है।

7-इतना ही नहीं ये इसमें मौजूद विटामिन ए झुर्रियों को दूर करने के साथ-साथ उम्र बढ़ने के प्रभाव को भी हल्का करता है।

8-तरबूज में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन, लाइकोपेन आपकी स्किन को सनबर्न से भी बचाता है।

तरबूज की स्मूदी

अगरक आप तरबूज को काट-काट कर खाते हुए थक चुके हैं तो ये नई डिश ट्राई कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं तरबूज से स्मूदी बनाने का तरीका।

सामग्री

1-टुकड़ों में कटे हुए तरबूज

2-आधा कप नारियल पानी

3-पुदीने की पत्तियां

4-काला नमक

कैसे बनाएं

सभी को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर दें। मिक्सचर को तब तक ब्लेंड करें जब तक एक गाढ़ा पेस्ट तैयार न हो जाए। जैसे ही ये तैयार हो जाए इसमें बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा पिएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source