
... Read More
Written By: Anshumala | Published : May 3, 2020 3:46 PM IST
Watermelon Recipes for weight loss: तरबूज से बनाएं ये हेल्दी रेसिपीज, वजन होगा कम।
Watermelon Recipes for Weight Loss: गर्मी के मौसम में हर कोई तरबूज (Watermelon) खाना पसंद करता है। तरबूज एक ऐसा फल है, जिसमें पानी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती, जिससे आप डिहाइड्रेशन (Dehydration) के शिकार होने से बचे रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि तरबूज वजन कम करने (Watermelon for Weight Loss) में मदद करता है? कहीं आप हैरान तो नहीं हो गए यह पढ़कर। जी हां, तरबूज वजन कम (Watermelon and weight loss) करने में काफी मदद करता है।
यदि आप चाहते हैं अपने बढ़ते वजन पर काबू पाना, तो तरबूज खाना शुरू कर दें। तरबूज से बनी कुछ रेसिपीज भी आप ट्राई कर सकते हैं, ये सभी रेसिपीज वजन कम करने में मदद (Watermelon Recipes for Weight Loss) करते हैं। जानें, तरबूज किस तरह से वजन कम करता है और तरबूज से बनी कुछ रेसिपीज (Watermelon Recipes) के बारे में यहां...
तरबूज में 92 प्रतिशत तक पानी और पोषक तत्व होते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं। अधिक पानी होने के कारण इसे खाने के बाद प्यास बुझ जाती है। साथ ही भूख भी कम लगती है, जिससे आप अधिक खाने से बचे रहते हैं और वजन कंट्रोल में रहता है। तरबूज में विटामिन ए, बी 6 और सी के साथ अमीनो एसिड और डाइट्री फाइबर भी होता है। इसमें आर्जिनाइन (arginine) नामक एमिनो एसिड मौजूद होता है, जो फैट बर्न करने में सहायक होता है।
गर्मी के दिनों में तरबूज (Summer fruits for Weight Loss) खूब खाया जाता है। तरबूज में कैलोरी की मात्रा काफी कम और पानी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। इसके सेवन से आपको देर तक पेट भरा होने का अहसास होता है, जिससे आप अधिक खाने से बचते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। लगभग 100 ग्राम तरबूज में सिर्फ 30 कैलोरीज और 0 प्रतिशत सैचुरेटेड फैट्स होता है। साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में डायटरी फाइबर भी होता है।
ऐसे में आप इस फल को जितना चाहें खा सकते हैं, आपका वजन नहीं बढ़ेगा। यह डाइजेस्टिव सिस्टम की कार्य प्रणाली को भी सुचारू बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, रात में तरबूज खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह नेचर में एसिडिक होता है, जो पाचन क्रिया को धीमा कर देता है। माना जाता है कि बेहतर पाचन (Digestion) वजन कम (Weight loss) करने में मदद करता है।
तरबूज शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है साथ ही ताजगी का अहसास भी होता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, जो गर्मियों में होने वाली परेशानियों से बचाता है। तरबूज काटकर खाते आ रहे हैं, तो उसमें थोड़ा ट्विस्ट लाएं। इसे थोड़ा चटपटे अंदाज में खाएं। इसके लिए तरबूज का सलाद बेस्ट ऑप्शन है, जो वजन (Watermelon Recipes in hindi) भी कम करेगा।
Summer Fruits for Weight Loss: ये हैं गर्मी में खाए जाने वाले 6 फल, जो वजन करते हैं तेजी से कम
तरबूज को टुकड़ों में काट लें। इसमें पनीर के टुकड़े, पाइन नट्स, तुलसी की पत्तियां, काला नमक, चाट मसाला आदि मिलाएं। स्वादिष्ट और हेल्दी वाटरमेलन सलाद तैयार है।
गर्मी में इन 5 फलों को खाने से तेजी से घटता है वजन, आप भी जरूर खाकर देखें
गर्मी में बनाएं इन फलों से हेल्दी रेसिपी, रहेंगे कूल-कूल
तरबूज को छोटे-छोटे टुकड़े में काटकर उसके बीज निकाल दें। 3-4 तुलसी की पत्तियां धो लें। मिक्सी में तरबूज, तुलसी, एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। इसे एक गिलास में डालें। आप इसमें क्रश्ड किए हुए बर्फ का टुकड़ा भी डाल सकते हैं, ताकि गर्मी में कूल अहसास हो।
गर्मी के दिनों में हर किसी को ठंडी चीजें खाने-पीने का अधिक मन करता है। आप तरबूज और चुकंदर से बना सूप पीजिए। परेशान ना हों, हम आपको गर्म नहीं, ठंडे सूप की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तरबूज की तरह चुकंदर भी सेहत के लिए बेहद पौष्टिक फल है। तरबूज से बीज (Watermelon Recipes for Weight Loss) निकालकर उसे छोटे टुकड़ों में काट लें। चुकंदर को भी छीलकर काट लें। अब चुकंदर पर नमक और काली मिर्च लगाकर फ्वॉएल से कवर कर दें। इसे 30 मिनट के लिए ओवन में बेक करें। अब मिक्सी जार में तरबूज, बर्फ का टुकड़ा, बेक किया हुआ चुकंदर, अदरक, नमक, काली मिर्च, एक कप संतरे का जूस, एक कप वेजिटेबल स्टॉक, आधा कप क्रीम, धनिया या तुलसी की पत्ती डालकर मिक्स करें। इसे गिलास में निकालकर ठंडा पिएं।