... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : April 15, 2020 10:19 AM IST
गर्मियों में शरीर को रखें हाइड्रेट, इन चीजों के सेवन से करें पानी की कमी दूर
कोरोना वायरस (Coronavirus) के फैलते संक्रमण से पूरी दुनिया परेशाना है। भारत में भी यह वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में उन्होंने लोगों को संक्रमण से कैसे बचा जाए, इससे संबंधित आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। इन एडवाइजरी में इम्यून सिस्टम को मजबूत करना भी बताया गया है। WHO और स्वास्थ्य संगठन द्वारा सलाह दी गई है कि कोरोना से बचने के लिए अपने भोजन में विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। इसके साथ ही समय-समय पर पानी पीने की सलाह दी है। ताकि शरीर हाइड्रेट (Hydration) रहे। हाइड्रेट (Hydrate) शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।
बहुत से ऐसे लोग हैं, जो पानी ना के बराबर पीते हैं और ऐसे लोग हाइड्रेशन (Hydration) को लेकर सक्रिय भी नहीं रहते हैं। शरीर का हाइड्रेट होना बहुत ही जरूरी होता है, खासकर गर्मियों के सीजन में, क्योंकि ज्यादा गर्मी की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। बॉर्डी में पानी की कमी के कारण कई तरह की बीमारी जैसे - तेज बुखार, लू लगना, उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसके साथ ही इम्यून सिस्टम (Immunity System) भी काफी कमजोर होता है। यदि आप भी पानी पीने को लेकर सक्रिय नहीं हैं, तो गर्मियों में यह आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए पानी के साथ-साथ उन चीजों का भी सेवन करें, जिसमें पानी की अधिकता होती है। चलिए आज जानते हैं किन चीजों से सेवन से आप पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं-
खीरे में एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स और विटामिन काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है। यह हमारे शरीर को हायड्रेड ( (Hydrate) रखता है। इसके साथ-साथ इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है।
गर्मी के सीजन में आपको तरबूज काफी आसानी से मिल जाएंगे। अगर आप पानी पीने में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, तो अपने डेली डायट में तरबूज को शामिल करें। इससे आप हेल्दी भी रहेंगे और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी। इतना ही नहीं तरबूज में विटामिन-ए, विटामिन सी और ऑक्सीडेंट की अधिकता होती है, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में हमारी मदद करता है।
नारियल पानी के सेवन से आप अपने शरीर को हाइड्रेड कर सकते हैं। इसके सेवन में शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। अधिकतर डॉक्टर्स मरीजों को नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं, खासतौर पर गर्मियों के सीजन में। गर्मियों के सीजन में नारियल पानी के सेवन से लू और कोराना वायरस से बचा जा सकता है। इसलिए इन दिनों नारियल पानी का अधिक से अधिक सेवन करें।
डिहाइड्रेशन के कारण कई बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। इन बीमारियों से बचने के लिए रोजाना नींबू-पानी का सेवन करें। नींबू में विटामिन-सी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो डिहाइड्रेशन से होने वाली बीमारियों से लड़ने में कारगर है। इसके साथ ही विटामिन सी के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
लॉकडाउन के चलते एनर्जी ड्रिंक्स मिलना हो गया है मुश्किल? घर पर ही तैयार करें 4 इम्यूनिटी बूस्टर जूस
वेट लॉस डायट के लिए कौन-सा दूध पीना चाहिए? जानें गाय और भैंस के दूध में से क्या है ज़्यादा हेल्दी
Weight Loss: वजन कम करना है तो रोजाना पीएं नींबू पानी की जगह ये ड्रिंक्स, जानें बनाने की विधि
घर पर वर्कआउट करने के दौरान बरतें ये सावधानियां, वरना शरीर पर पड़ सकता है उल्टा असर