जब कैटरीना ने आलिया से लगवाए थे 300 स्क्वाट्स! दर्द से कराह उठी थी आलिया: Watch video

Bollywood actress fitness: कैटरीना और आलिया भट्ट दोनों को ही उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है। आजकल उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कैटरीना आलिया से स्क्वॉट्स कराती नजर आ रही हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : October 10, 2022 1:57 PM IST

कैटरीना कैफ हो या आलिया भट्ट दोनों को ही अपनी फिटनेस के लिए जाना जाता है और आजकल ये दोनों काफी सुर्खियां भी बटोर रही हैं। कैटरीना कैफ इस बार अपना पहला करवा चौथ (karwa chauth 2022) मनाने जा रही हैं, वहीं आलिया भट्ट भी ‘मोम टू बी’ हैं बहुत ही जल्दी खुशखबरी देने वाली हैं। अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी आलिया भट्ट अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं और डाइट व वर्कआउट करती रहती हैं। इसी बीच कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल होने लगा है, जिसमें कैटरीना और आलिया दिख रही हैं। वीडियो में कैटरीना कैफ आलिया भट्ट से स्क्वॉट्स करवा रही हैं और इस दौरान आलिया दर्द से कराहती हुई दिखाई दे रही हैं।

आलिया से कराए 300 स्कॉट्स

कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टा अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया हुआ है, जिसमें दिख रहा है कि कैटरीना आलिया भट्ट की जिम ट्रेनर बनी हुई है। वीडियो में कैटरीना काउंट कर रही हैं और आलिया स्कॉट्स लगा रही है और साथ ही दर्द से कराह भी रही है। कैटरीना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि “कोई बात नहीं आलिया बस 300 स्कॉट्स की तो बात है”

फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं आलिया

आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म डार्लिंग के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं, जिसके चलते उनके फैन्स को भी चिंता हो रही है। खबरों के अनुसार अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए आलिया भट्ट रोजाना लाइट वर्काउट करती हैं और योगासन भी करती हैं। साथ ही रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) भी उनकी डाइट का खास ध्यान रखते हैं।

टोन्ड बॉडी के लिए जानी जाती हैं कैटरीना

कैटरीना कैफ को उनकी फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। अक्सर उन्हें जिम से आते-जाते देखा जाता है। वर्कआउट के साथ-साथ कटरीना कैफ अपनी डाइट का भी खासा ध्यान रखती हैं। अपनी टाइट लाइफस्टाइल से ही 39 साल की एक्ट्रेस इतने सालों से इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस को बनाए हुए हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source