... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
खानपान में कुछ बदलाव से फैट की समस्या से निजात पाई जा सकती है। © Shutterstock
त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। सभी चाहती हैं कि उनका लुक परफेक्ट हो। पर अगर बढ़ा हुआ वजन आपकी इस ख्वाहिश के आड़े आ रहा है, तो अभी से अपनी डायट में शामिल करें ये सब्जियां और देखें कमाल। बदलती लाइफस्टाइल के चलते मोटापे की समस्या आम हो गई है। खासतौर पर शहरी आबादी में मोटापे के शिकार लोगों की संख्या बहुत अधिक है। खानपान में कुछ बदलाव से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। बस जरूरत है परफेक्ट रूटीन और थोड़ी सी पेशेंस की।
यह भी पढ़ें -एक आसन हर रोज : शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाता है गरुड़ासन
गाजर
वजन कम करने की बात हो तो गाजर को लिस्ट में पहले पायदान पर रखा जा सकता है। सलाद को चाहे पकाकर खाया जाए या फिर सलाद के तौर पर खाया जाए, दोनों ही तरह से यह फायदेमंद है और वजन को कम करने का काम करता है।
मशरूम
मशरूम टेस्टी भी होता है और इसके तमाम तरह के फायदे हैं। इनमें से ही एक है, मोटापे में कमी होना। चिकन, मछली या मिक्स्ड हर्बस के साथ इसे खाने से लाभ होता है।
यह भी पढ़ें – एक आसन हर रोज : योग का यह आसन दूर करेगा तन-मन की थकान
खीरा
खीरे में बड़े पैमाने पर पानी होता है। इसके अलावा फाइबर भी मिलता है। लेकिन, इसमें फैट या कार्बोहाइड्रेट नहीं होता। इससे मोटापे की समस्या नहीं होती। ककड़ी भी इसी श्रेणी में आती है, इसे खाना भी खासा फायदेमंद होता है।
फूलगोभी
सब्जियों की बात करें तो फूल गोभी बेहद फायदेमंद है। यह टेस्टी होने के साथ ही फाइबर से लैस होती है। यह लो-डेंसिटी फूड है। इसमें फैट नहीं होता और फाइबर बहुत अधिक होता है। यदि आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह बहुत अच्छा विकल्प है। यही नहीं सीजन के दौरान कीमतों के लिहाज से भी यह जेब के अनुकूल होती है।
यह भी पढ़ें -पीसीएस की शिकार है हर तीसरी महिला, फिर भी करती हैं लापरवाही
मिर्च
ताजी हो या फिर सूखी मिर्च, दोनों ही काफी फायदेमंद हैं। इससे बॉडी में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर का फैट बर्न होने में मदद मिलती है।
मूली के पत्ते
हरी सब्जी हमेशा ही इस लिहाज से फायदेमंद होती है। मूली के पत्ते, सरसों का साग और हरी प्याज समेत सभी हरी सब्जियों का सेवन मोटापे से निपटने में कारगर है।