... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 11, 2018 8:05 AM IST
फिटनेस के लिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की सेलिब्रिटी कर रहीं है बेेेेली डांस। © Shutterstock
बेली एक्रोबैटिक मूवमेंट्स पर केंद्रित होता है, जो आपके पूरे शरीर को कर्व के साथ फिट एंड फाइन बना कर रखता है। इसी खूबी के कारण बेली डांस पश्चिम की सीमाओं को पार कर भारत में भी काफी लोकप्रिय हुआ है।
शरीर के प्रति जागरुकता
बेली डांस में जिस तरह से शरीर को मूव करते हैं, उससे शरीर झूमता है। इसमें जिस तरह से पेट को ऊपर नीचे मूव कराते हैं, उससे शरीर में लचीलापन आता है। यह तनावभरी लाइफ स्टाइल से आगे जा कर आपको आराम दायक या तनाव मुक्त बनाता है। इससे सबसे बड़ा फायदा यह है आपकी सेहत के बारे में आपका शरीर आपको आगाह करता हैं।
शरीर को बनाता है सुडौल
जी हां मोहतरमा, आप अगर रेग्युलर डांस करती हैं, तो इससे आपकी मसल्स मजबूत होती हैं, जो कि दूसरी एक्टिविटी से ये संभव नहीं है। इससे आप आसानी से शरीर की एक्सट्रा कैलोरी बर्न कर सकती हो। बैले डांस आपका वजन भी घटाने में सहायक हो सकता है।
स्टैमिना बढ़ाने में सहायक
बैले डांसिंग आपकी स्टैमिना बढ़ाने में सहायक तो है ही साथ ही आपका धैर्य भी बढ़ता है। इस डांस को गर्भावस्था के दौरान भी किया जा सकता है। इससे पेट की मांसपेशियां लोचपूर्ण होती हैं। जिससे बच्चे का जन्म आसान हो जाता है।
बेली डांस के कई फायदे हैं। यदि इग्जॉटिक डांस और सेंशुअल फ्लेवर्स आपको फिटनेस गेम की तरफ खींचता है तो इसे जरूर करें। बेली डांस ऐसा ही होता है, जिसमें एब्डॉमिनल और लोअर बॉडी के साथ-साथ हाथों का मूवमेंट भी बहुत ज्यादा होता है। यदि बॉडी पॉश्चर या बेडौल शरीर की समस्या आपके रास्ते खड़ी रहती है तो बेली डांस का आइडिया जरूर अपनाइए।
आत्मविश्वास को बढ़ाता है
डांस आपके शरीर को संतुलित, कॉन्फिडेंट और फ्लेक्सिबल बनाता है। हमारे देश में जितने अलग-अलग तरह के डांस हैं, उनकी प्रैक्टिस से शरीर को सेक्स लाइफ के लिए तंदुरुस्त रखा जा सकता है। चाहे बात सालसा की करें, स्ट्रीट जैज या जुम्बा की, ये सारे डांस आपके शरीर के हर एक हिस्से के सॉफ्ट मूवमेंट में आपकी मदद करता है और आपके कंधे, हृदय और पेल्विक के हिस्सों को व्यस्त रखता है।
बेहतर वर्कआउट
वर्कआउट करने का मकसद सिर्फ फिट या बेहतर दिखना नहीं, बल्कि इससे भी कहीं ज्यादा है। कई वर्कआउट ऐसे होते हैं, जो सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में आपकी मदद करते हैं। ऐसे वर्कआउट उन मसल्स को मजबूत बनाते हैं, जो सेक्स लाइफ को बेहतर बनातें हैं। इससे मसल्स की मजबूती के साथ-साथ फ्लेक्सिबिलिटी और स्टैमिना भी बढ़ता है, जो आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाता है। इसलिए, हम यहां लेकर आए हैं कुछ ऐसे वर्कआउट के तरीके जो सेक्स लाइफ में आपके काम आएंगे
घातक रोगों से झुटकारा
नृत्य का अभ्यास करने से हृदय को सबसे अधिक लाभ होता है। इससे हृदय को रोग मुक्त किया जा सकता है। क्योंकि इस नृत्य को करने से शारीरिक श्रम होता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन संतुलित होता है और नृत्य करने से शरीर की चर्बी कम होती है। चेहरे के हाव-भाव में निखार आता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
यह भी पढ़ें - बनने वाली हैं दुल्हन , तो अभी से शुरू कर दें ये तैयारी
पाचन क्रिया में सहायक
नृत्य से शरीर के सभी अंगों का उचित विकास होता है। शरीर कोमल ओर लचीला बनता है। कमर दर्द जैसी विकृतियां स्वयं नष्ट होती हैं। पाचन क्रिया तीव्र होती है और भूख अधिक लगती है। शरीर की शक्ति व स्फूर्ति बढ़ती है।
यह भी पढ़ेें - जिम में सुष्मिता ने मचाया धमाल, फिटनेस के लिए शेयर किया बेली डांस वीडियो
तनाव से झुटकारा दिलाता है
बेली डांस का अभ्यास करने से मानसिक तनाव व अवसाद की परिस्थिति का निवारण होता है। बेली डांस में कई तरह के अलग-अलग मूवमेंट पेट के द्वारा किए जाते है। जिससे आगे की ओर झुकते हुए शारीरिक श्रम अधिक होता है। इस अभ्यास से शरीर की मांसपेसियों की अच्छी एक्सरसाइज होती है। शरीर के पोस्चर में लाभ होता है।