जब आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, तो कोई भी कार्य आसानी से कर पाते हैं। कहा भी जाता है कि स्वस्थ शरीर में ही हेल्दी और फिट दिमाग का वास होता है। फिट दिमाग रहेगा तो आप एक्टिव होकर सारा दिन कोई भी काम कर सकेंगे। पर इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी फिटनेस का ख्याल रखें। फिटनेस का ख्याल तभी रख पाएंगे, जब आपकी उठने-बैठने, खाने-पीने की रुटीन सही होगी। जो लोग निरोग और हेल्दी रहते हैं, उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। सफलता उनके कदम चूमती है।
कहने का मतलब यह है कि जो लोग स्वस्थ होते हैं, उन्हीं का शरीर और दिमाग पूर्ण रूप से सक्रिय रहता है। आप भी फिट रहना चाहते हैं और हर जो भी करना चाहते हैं, उसमें सफल होना चाहते हैं, तो कुछ देसी उपायों को जरूर हर दिन फॉलो करें। ये कुछ ऐसे उपाय हैं, जो आपको स्वस्थ बनाते हैं। इसे भी पढ़ें- बर्थडे गर्ल माधुरी दीक्षित नेने से जानिए उनका फिटनेस मंत्र
हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं तो फॉलो करें ये टिप्स
आप सुबह के समय पानी तो जरूर पीते होंगे। स्टील या कांच की गिलास की बजाय तांबे के बर्तन में पानी पिएं। यह काफी फायदेमंद होता है। तांबे में बैक्टीरिया-नाशक गुण होते हैं, जो संक्रमण होने से आपको बचाती है। तांबे के बर्तन में पानी भर कर रात में ही रख दें। इसे सुबह पिएं। इसमें रखा हुआ पानी लीवर के साथ-साथ कई अन्य अंगों के लिए भी हेल्दी होता है।
दिन भर काम करके शरीर थक जाता है। उसे भी रात में प्रॉपर आराम चाहिए। आप फिट तभी रहेंगे, जब आपका शरीर और दिमाग भी रिलैक्स होगा। शरीर को अच्छी नींद दीजिए। आठ घंटे जरूर सोइए। सोते समय साथ में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स न रखें क्योंकि ये दिमाग को नुकसान पहुंचाते हैं। बार-बार रात में जागकर आप मोबाइल और लैपटॉप पर आने वाले अलर्ट और नोटिफिकेशन ही देखते रहेंगे। इससे आप चैन से नहीं सोएंगे। ऐसी स्थिति में दिमाग को भी पूरा आराम नहीं मिलेगा। इसी वजह से कुछ लोग 8 घंटे की नींद के बाद भी आराम महसूस नहीं करते हैं।
अपने खाने-पीने पर ध्यान दें। किस समय खाते हैं, वह भी बेहद मायने रखता है। जरूरत से ज्यादा खाना भी आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए अपने शारीरिक कार्यों के हिसाब से ही आहार का निर्धारण करें। कम व हल्का खाना खाएं, जिससे पेट भी सही रहेगा और वसा या मधुमेह जैसी समस्याएं भी नहीं होंगी।
सीधे बैठें। हम अपने दिन का सबसे ज्यादा समय बैठकर गुजारते हैं। अगर इस दौरान आपकी कमर या शरीर का पोस्चर सही नहीं होता तो अन्य अंगों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और दर्द की शिकायत होने लगती है इसलिए बैठते हुए कमर को बिल्कुल सीधा रखें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.