
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 13, 2019 12:34 PM IST
इन टिप्स को फॉलो करके देखें। इनकी मदद से आप खुद को फिट रख सकते हैं। © Shutterstock.
यदि आप चाहते हैं कि व्यस्त लाइफस्टाइल में भी खुद को हेल्दी और फिट रख सकें, तो आपको कुछ छोटे-मोटे लेकिन बेहद जरूरी काम करने के लिए थोड़ा सा वक्त निकालना ही होगा। आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं, बस इन टिप्स को फॉलो करके देखें। इनकी मदद से आप खुद को फिट रख सकते हैं।
हेल्दी हो डाइट
फिट रहने के लिए सबसे आसान और सबसे महत्वपूर्ण स्टेप सही आहार को सुनिश्चित करना है। आपके स्वास्थ्य का लगभग 80 प्रतिशत आपके आहार पर निर्भर है। एक स्वस्थ आहार आपकी इम्यूनिटी, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य और इस प्रकार आपकी संपूर्ण जीवनशैली को बेहतर करने में सहायता करेगा। यदि आप आहार के बेहतर विकल्प को चुनते हैं तो आपका आने वाला कल रोगमुक्त और स्वस्थ्य रहेगा। बैलेंस डाइट को फॉलो करके लाइफस्टाइल की समस्या दूर होने के साथ ही वजन भी कम होगा। प्रोसेस्ड फूड की तुलना में एक हेल्दी डाइट आपको ऊर्जा देने में बहुत ही सहायता करता है।
हेल्थ, फिटनेस और हाइजीन ! हेल्दी रहने के ये तीन नुस्खे हैं बड़े काम के
मेडिटेशन कीजिए
यदि आप तनाव ले रहे हैं तो इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा इसलिए तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन करें। सही तरीके से मेडिटेशन करने से आंतरिक शांति को बढ़ावा मिलता है, जिससे आप तनाव मुक्त और अंदर से खुश रह सकते हैं।
एक्सरसाइज करें
आजकल की सेडेंटरी लाइफस्टाइल कई तरह की शारीरिक और मानसिक बीमारियों को जन्म दे रही है। कई एक्सपर्ट का कहना है कि आप अपने दैनिक दिनचर्या में 30 मिनट की फिजिकल एक्टीविटी करें, जो आपके हार्ट रेट को लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है। आपको फिट रखने के अलावा, शारीरिक व्यायाम आपके दिल को मजबूत और स्वस्थ बनाता है। वजन को नियंत्रित करता है तथा मूड भी सही करता है।
ये 3 फिटनेस टिप्स देंगे आपको तुरंत एनर्जी
भरपूर नींद है जरूरी
नींद हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बहुत प्रभावित करती है। आज लोग नींद के महत्व को नहीं समझते और जितना जरूरी होता है उससे कम नींद लेते हैं। नींद की कमी मेटाबॉलिज्म, मूड, एकाग्रता, मेमोरी, मोटर स्किल्स, तनाव हार्मोन और यहां तक कि प्रतिरक्षा प्रणाली और कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करती है। नींद बॉडी को हील करने, मरम्मत करने और आपको फिर से जीवंत करने की अनुमति देती है।
खूब पिएं पानी
अधिकांश तरल पदार्थ और खाद्य पदार्थों में पानी होता है जो हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा। पानी अभी भी एक स्वस्थ शरीर को बनाए रखने के लिए सबसे अच्छा और स्वस्थ पेय है। यह हमारे अंगों और पाचन तंत्र की अच्छी तरह से सफाई करता है। मूत्र के माध्यम से विषाक्त पदार्थों को दूर करने में यह बहुत ही जरूरी है।