वजन हो जाएगा कम, जब डायटिंग की बजाय अपनाएंगी ये फॉर्मूला

यदि आप मोटापे की समस्या से छुटकारा चाहती हैं तो आप बैठ कर काम करने की बजाय खड़े होकर काम करना शुरू कर दें। यदि आप 6 घंटे खड़े होकर कार्य करते हैं तो आपका वजन तेजी से गिरने लगता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 18, 2018 4:40 PM IST

आजकल ज्यादातर महिलाएं अपना वजन कम करने के लिए डायटिंग को तवज्जो देने लगी हैं पर यदि आप डायटिंग के स्थान पर यहां बताई हमारी इस चीज को अपनाएंगी तो आपका वजन जल्दी ही कम हो जाएगा। जी हां, हम कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं, जिसे यदि आप अपने जीवन में शामिल करेंगी तो तब आपका वजन तेजी से घटने लगेगा। बढ़ा हुआ वजन आपके शरीर को रोगों का घर बना देता है।

आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है। यदि आप बढ़ते वजन की समस्या को गौर से देखेंगे तो पता चलेगा की यह आपके लाइफस्टाइल की वजह से है। ऐसे में यदि आप ऑफिस वर्कर हैं तब यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। कुल मिलाकर यह कहा जा

सकता है कि यदि आप अपने लाइफ स्टाइल पर ध्यान देकर उसमें सुधार करेंगी तो आपका मोटापा तेजी से कम होने लगेगा। हाल ही में हुए एक शोध का परिणाम आपके मोटापे को कम करने में सहायक होगा।

यह भी पढ़ें – झटपट वजन कम करना है, तो पिएं गुनगुना पानी

मोटापा यूं करें कम

यदि आप मोटापे से परेशान हैं तो आपको बता दें कि हाल ही में एक शोध हुआ था जिसमें यह बताया गया था कि मोटापे की समस्या को आखिर बिना डायटिंग के किस प्रकार से कम किया जा सकता है। इस शोध में बताया गया कि यदि आप मोटापे की समस्या से छुटकारा चाहती हैं तो आप बैठ कर काम करने की बजाय खड़े होकर काम करना शुरू कर दें। यदि आप 6 घंटे खड़े होकर कार्य करते हैं तो आपका वजन तेजी से गिरने लगता है। असल में बैठने की अपेक्षा खड़े होकर काम करने में आपके शरीर की कैलोरी ज्यादा खर्च होती है। अतः यदि आप बिना डाइटिंग के अपना वजन कम करना चाहती हैं तो आप अपने घरेलू कार्यों को खड़े होकर करना शुरू कर दें, साथ ही लिफ्ट के स्थान पर सीढ़ियों का प्रयोग करें। इस प्रकार से आपका वजन तेजी से घटने लगता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source