
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 1, 2018 2:52 PM IST
बैठे रहने से कहीं बेहतर है खड़े रहना। © Shutterstock
आप फिट रहने के लिए तरह-तरह के एक्सरसाइज करते हैं, जैसे वॉक करते हैं, जॉगिंग करते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि खड़े रहना भी एक एक्सरसाइज है? जी हां, खड़े रहना बैठने से कहीं बेहतर माना गया है। खड़े रहने से आपका स्वास्थ्य ज्यादा सही रहता है। यदि आप ऑफिस में लगातार बैठे रहते हैं, तो फिजिकल मूवमेंट करने के लिए खड़े होना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
खड़े रहने को एक्सरसाइज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। देर तक एक ही जगह पर टिक करके बैठे रहना, कई गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है। यदि आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते, तो कम से कम खड़े रहना सीख लीजिए। यह बेहद आसान भी है और इसमें कोई शारीरिक मेहनत करने की भी जरूरत नहीं होती। बिना जिम जाए भी आप खुद को खड़े रहकर फिट रख सकते हैं। जानें, खड़े रहना बेहतर एक्सरसाइज क्यों है और इसके क्या लाभ हैं।
कलाई के दर्द को दूर करे ये 4 आसान से आसन
वजन कम करना है, तो रहें खड़े
क्या आप जानते हैं कि खड़े होने से बैठने की अपेक्षा अधिक कैलोरी बर्न होती है? दरअसल, इस दौरान आपकी मांसपेशियां काम कर रही होती हैं जिस तरह ये एक्सरसाइज के दौरान करती हैं। इससे वजन बढ़ने का खतरा कम होता है और आप मोटापे से बच रहते हैं।
हर दो घंटे पर खड़े होने से आपको कमर के दर्द से राहत मिल सकती है। © Shutterstock
कमर के दर्द से राहत
हर दो घंटे पर खड़े होने से या फोन पर बात करते वक्त खड़े रहने से आपको कमर के दर्द से राहत मिल सकती है। अगर आप वर्कस्टेशन पर सिट-स्टैंड डेस्क का इस्तेमाल करते हैं तो यह रेगुलर डेस्क से अधिक फायदेमंद है। इसे भी पढ़ें- ”विपरीत करणी” रोज करें यह आसन और पाएं कई सेहत लाभ
नहीं होती है दिल की बीमारी
अधिक देर तक बैठे रहने से वजन बढ़ने का खतरा रहता है जिससे हृदय संबंधी समस्याएं होने का खतरा रहता है। खड़े रहने से ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और वजन नियंत्रित रहते हैं। ऐसे में हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।
होता है फैट बर्न
लंबे समय तक बैठे रहने से आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जबकि खड़े रहने से मेटाबॉलिज्म रेट सही रहता है। इससे शरीर में स्टोर फैट को बर्न करने में मदद मिलती है।