वजन घटाना है, तो पिएं ये 5 कूलिंग इन्फ्यूज्ड ड्रिंक

इन्फ्यूज्ड वाटर एक ऐसा ड्रिंक है, जिसे पानी में फलों, सब्जियों या फिर मसालों को डालकर तैयार किया जाता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : April 17, 2018 12:50 PM IST

वजन कम करने का सबसे आसान तरीका है खूब पानी पीना। कई अध्ययनों में भी यह बात सामने आई है कि खुद को हाइड्रेटेड रखने से बढ़ते वजन पर काबू पाया जा सकता है। यदि आप भी इस गर्मी के मौसम में खुद को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ वजन कम करना चाहते हैं, तो इन्फ्यूज्ड वाटर पिएं। इन्फ्यूज्ड वाटर एक ऐसा ड्रिंक है, जिसे पानी में फलों, सब्जियों या फिर मसालों को डालकर तैयार किया जाता है।

वचन आरोग्य एंड इनबॉडी की क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट अंकिता घाग कहती हैं, ‘गर्मी के दिनों में यदि कोई अपना वजन काबू में रखना चाहता है, तो सबसे बेहतर उपाय है इन्फ्यूज्ड वाटर का सेवन करना। इससे न सिर्फ आप दिन भर हाइड्रेटेड रहते हैं, बल्कि शरीर को पौष्टिक रूप से भी लाभ होता है।’ वह आगे बताती हैं, “ इन्फ्यूज्ड वाटर पीने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल शुगर्स भी मिलता है। इससे पेट भरे होने का भी अहसास होता है, जिससे आपका आपके डाइट पर कंट्रोल रहता है। साथ ही यह डिटॉक्सिफाई होने का भी बेहतर उपाय है।”

अंकिता घाग के अनुसार, पांच फायदेमंद इन्फ्यूज्ड वाटर इस प्रकार हैं-

नीबू और पुदीनापानी में एक टुकड़ा नीबू और पुदीने की कुछ पत्तियों को मिलाएं। रिफ्रेशिंग स्वाद के साथ-साथ यह नेचुरल क्लिजिंग का भी करता है। साथ ही शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा भी रखता है। नीबू से शरीर को विटामिन सी भी प्राप्त होता है। यह इन्फ्यूजन गर्मी से राहत पाने का भी बेहतर उपाय है। इतना ही नहीं नीबू एल्केट्रोलाइट्स का भी काम करता है।

खीरानीबूपुदीना और अदरक- गर्मी के दिनों में यह सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला इन्फ्यूज्ड ड्रिंक है। इसमें कई तरह के प्राकृतिक फायदे मौजूद हैं। नीबू में मौजूद पेप्सिन वसा को बर्न करने में मदद करता है। पुदीना और अदरक में मौजूद जेंजेरॉल पाचनशक्ति को बूस्ट करने के साथ ही फैट कम करता है। वहीं दूसरी तरफ, खीरे में वजन कम करने के गुण मौजूद होते हैं।

अंगूरजिन लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है, उन्हें कुछ अंगूर को काटकर पानी में डालकर पीना चाहिए। अंगूर पानी के स्वाद को मीठा करता है, जिससे आपकी मीठा खाने की इच्छा की पूर्ति होती है।

सेब और दालचीनीगर्मी को बेअसर करने के लिए इससे बेहतर कोई दूसरा विकल्प नहीं है। सेब और दालचीनी, दोनों ही मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं।

खीरा और नीबूपानी में खीरा और नीबू डालकर तैयार इन्फ्यूज्ड वाटर पीने से बेहतर डिटॉक्स ड्रिंक कोई दूसरा नहीं है। बेहतर स्वाद के साथ-साथ यह आपको अंदर से कूल रखता है। शरीर से टॉक्सिन बाहर करता है। खीरे में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। ऐसे में यह ड्रिंक उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं।

Read this in English.

अनुवादक: Anshumala.

चित्रस्रोत: Shutterstock  Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source