... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : January 13, 2021 9:31 AM IST
जांघों की चर्बी दूर करने के लिए घर पर ही करें ये 5 एक्सरसाइज, रोजाना करने से हफ्ते भर में कम होने लगेगा फैट
हमेशा से पेट की चर्बी यानी की बैली फैट को कम करना बहुत ही टेढ़ी खीर माना जाता है और ये फैट सबसे ज्यादा जिद्दी बताया जाता है क्योंकि इसे कम करने के लिए बहुत ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। आपने शायद गौर न किया हो लेकिन सिर्फ बैली फैट ही नहीं बल्कि आपकी जांघों (exercise for inner thigh fat) के अंदरुनी भाग पर चढ़े फैट को भी कम करना मुश्किल होता है, जो अक्सर समस्या खड़ी करता है। हेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने के साथ-साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज करने पर आप अपने शरीर को टोंड रखने में मदद कर सकते हैं। अगर आप डाइट सही ले रहे हैं तो भी आपको सही एक्सरसाइज की जरूरत है और सही एक्सरसाइज करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है खासकर जब बात फैट को कम करने की आती है। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें कर आप अपनी जांघों पर चढ़ी चर्बी (exercise for inner thigh fat) को आसानी से कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये एक्सरसाइज।
स्टेप 1: अपने कंधों को खोलकर पैरों के बल सीधे खड़े हो जाएं।
स्टेप 2: घुटने मोड़ें और जमीन पर बैठें। ऐसा करते हुए अपने हाथों को सामने की ओर रखें।
स्टेप 3: अब मेंढक की तरह कूदें और हल्का सा आगे बढ़ें।
स्टेप 4: जैसे ही आप की ओर कूदे अपने घुटनों को मोड़ें और अपने कूल्हों पर बैठें।
स्टेप 5: इस एक्सरसाइज को तब तक करें जब तक आप अपनी जांघों में गर्मी महसूस न करें।
स्टेप 1: अपने पैरों को खोलकर सीधे खड़े हो जाएं।
स्टेप 2: धीरे-धीरे अपने बाएं पैर को दाईं ओर ले जाएं ताकि आपकी जांघें एक क्रॉस के रूप में दिखाई देने लगे।
स्टेप 3: अपनी हथेलियों को एक साथ जोड़ते हुए दोनों घुटनों को मोड़ें।
स्टेप 4: ठीक इसी तरह अपने दाहिने पैर के साथ भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं।
स्टेप 1: शरीर को एक तरफ कर यानी के करवट लेकर सीधे लेट जाएं।
स्टेप 2: अपने पैर की उंगलियों को चिपकाएं और पैर को शरीर से दूर हवा में ले जाएं।
स्टेप 3: पैरों को ऊपर की ओर उठाते वक्त ये सुनिश्चित करें कि उंगलियां एक साथ चिपकी रहें।
स्टेप 4: जब हवा पैर में हों तो कम से कम 2 सेकेंड उसी स्थिति में रहे और फिर वापस से उसी स्थिति में लौट आएं।
स्टेप 1: अपने कंधों को ढीला छोड़ दें और बिल्कुल कंधे की सीध में रखें।
स्टेप 2: धीरे-धीरे अपनी एड़ी को ऊपर की ओर उठाएं और किक करें।
स्टेप 3: कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में रुकें और रहें।
स्टेप 4: वापस उसी स्थिति में लौटकर दूसरे पैर के साथ भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं।
स्टेप 1: एक तरफ करवट लेकर लेट जाएं और अपने एक हाथ से सिर को सहारा दें।
स्टेप 2: ऊपर वाले पैर को मोड़ें और इसे अपने दूसरे पैर के ऊपर रखें।
स्टेप 3: अब धीरे-धीरे नीचे वाले पैर को ऊपर की ओर उठाएं।
स्टेप 4: अब आपका जो पैर हवा में हो उसे गोल-गोल घुमाएं और कम से कम 10-20 बार ऐसा करें।
स्टेप 5: ठीक ऐसा ही दूसरे पैर के साथ भी करें।