वजन कम करना है, तो डाइट में शामिल करें ओटमील

ओटमील में पर्याप्त मात्रा में कार्ब्स भी होते हैं जिससे शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होती है और शरीर स्वस्थ रहता है साथ ही वजन कम करने में मदद मिलती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 12, 2019 10:20 AM IST

ओटमील को सूखे ओट्स से बनाया जाता है जो कि एक प्रकार से संपूर्ण अनाज माना जाता है। ओटमील फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है इसलिए इसका सेवन करना सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। ओटमील का सेवन करने से वजन कम करने में बहुत लाभ मिलता है। जानिए कैसे वजन कम करने के लिए ओटमील डाइट का सेवन करें और इसके फायदे क्या हैं।

वेट लॉस टिप्स : पेट की चर्बी कम करने के लिए एक महीने यूं पिएं कॉफी

वजन कम करने के लिए ओटमील का लाभ

क्या है ओटमील डाइट ?

ओटमील डाइट में एक सप्ताह में एक दिन में तीनों समय ओटमील का सेवन करना होता है। आप अलग-अलग तरीके से ओटमील का सेवन कर सकते हैं। एक सप्ताह के बाद में आप दिन में 2-3 बार ओटमील का सेवन करते हैं। इसमें आप फलों और सब्जियों का भी सेवन कर सकते हैं।

वेट लॉस टिप्स: दो सप्ताह में हो जाएगा वजन कम, जब आजमाएंगे ये घरेलू टिप्स

फाइबर से भरपूर 

ओटमील में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। इसके एक कप में 2 ग्राम डायटरी फाइबर होता है इसलिए इसका सेवन करने से पेट भरा रहता है और बार-बार भूख लगने जैसी परेशानी नहीं होती है इसलिए ओटमील डाइट वजन कम करने के लिए लाभकारी होता है।

कार्ब पर्याप्त मात्रा में होते हैं

ओटमील में पर्याप्त मात्रा में कार्ब्स भी होते हैं जिससे शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होती है और शरीर स्वस्थ रहता है साथ ही वजन कम करने में मदद मिलती है।

वेट लॉस टिप्स : मोटापा हो जाएगा 1 महीने में दूर, जब ट्राई करेंगी ये टिप्स

प्रोटीन का अच्छा स्रोत है

ओटमील में कार्ब के साथ-साथ प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में होता है। एक कटोरी ओटमील में 3 ग्राम प्रोटीन होता है जिसका सेवन करने से मसल्स बनती हैं और वजन बढ़ने की समस्या पैदा नहीं होती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source