Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पेट हो जाएगा अंदर जब रोज करेंगे यह एक आसन

वजन कम करने के लिए बालासन नियमित रूप से करें।

पेट हो जाएगा अंदर जब रोज करेंगे यह एक आसन
बालासन के नियमित अभ्यास से पेट की चर्बी कम होती है। © Shutterstock.

Written by Anshumala |Published : March 1, 2019 7:54 PM IST

योग का नियमित अभ्यास शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास में आपकी सहायता करता है। वजन कम करने में मदद करने के लिए योग एक प्रभावी साधन हो सकता है। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि योग स्वस्थ वजन पाने के विभिन्न तरीकों से काम करता है। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो हर दिन बालासन करें।

बालासन करेंगे तो होगा वजन कम

बालासन एक वक्र या बेंड पोज है, जो रीढ़ और निचले हिस्से को फैलाता है। बालासन या चाइल्ड्स पोज शुरुआती लोगों के लिए सबसे अच्छे योग में से एक है, क्योंकि यह ‘फॉरवर्ड बेंड आसन’ है जो व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक संकाय पर एक शांत प्रभाव डालता है। वजन कम करने के लिए इस आसन को नियमित रूप से करें।

Also Read

More News

रात में बिस्तर पर बदलते रहते हैं करवटें, अच्छी नींद आएगी जब करेंगे ये आसन

बालासन करने की विधि

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं। ठीक वैसे ही जैसे आप वज्रासन की मुद्रा में होते हैं। फिर गहरी सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को सामने की ओर झुकाएं तथा दोनों हाथ पीछे की ओर रखें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर को झुकाते समय कोशिश करें कि सिर सामने जमीन को छुए। अब जितना हो सके, उतनी देर तक इसी स्थिति में रहने की कोशिश करें। फिर सांस छोड़ते हुए शरीर के ऊपरी भाग को उठाते हुए फिर से वज्रासन की मुद्रा में आ जाएं।

About the Author

... Read More