
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 20, 2018 9:45 AM IST
ऑफिस में एक ही जगह बैठकर घंटों काम करते हैं। ऐसे में काम के साथ कुछ ऐसे एक्सरसाइज करें, जो आपको फिट रख सकते हैं। © Shutterstock.
मॉडर्न लाइफस्टाइल और हेक्टिक वर्क शेड्यूल के बीच हम इस कदर व्यस्त हो गए हैं जैसे हमारी दुनिया ही ऑफिस और घर तक सिमट कर रह गई है। सुबह ऑफिस पहुंचने की जल्दी होती है और ऑफिस में 9-10 घंटे लगातार कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने के बाद फिर शाम को थक-हार कर घर पहुंचने की जल्दी होती है। इस भागती-दौड़ती जिंदगी के बीच हम अपनी सेहत को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन शायद हम यह नहीं जानते हैं कि ऐसा करके हम न जाने कितनी बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। लेकिन, कुछ बातों को रूटीन में शामिल करके हेक्टिक वर्क शेड्यूल में भी खुद को फिट रख सकते हैं, जानते हैं कैसे... इसे भी पढ़ें- इंटरनेशनल मेंस डे 2018: अगर फॉलो करेंगे ये 5 हेल्थ टिप्स, तो कभी नहीं पड़ेंगे बीमार
क्या करें
- प्लानिंग के साथ अपने डेली रूटीन के काम को पूरा करें।
- डेली रूटीन में फिजिकल वर्कआउट को शामिल करें।
- थोड़ी देर ही सही, पर अपनी पसंदीदा एक्सरसाइज करें। इससे मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी।
- लंच के लिए घर का बना खाना ले जाएं। बाहर का खाना खाने से बचें।
एक्सरसाइज का असर हुआ क्या ? जानें, कब, कितना और कैसे करनी चाहिए एक्सरसाइज
ऑफिस में वर्कआउट करें
- ऑफिस में 2 मिनट के वॉक से सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है।
- आंखों और रीढ़ की हड्डियों को आराम मिलता है।
- टहलने से शरीर में रक्त का संचार सही तरीके से होता है।
- टहलने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।
- वर्कआउट से मूड दिनभर अच्छा रहता है।
- एक्सरसाइज करने से बीमारियों के होने का खतरा कम होता है।
काम भी, वर्कआउट भी
- ऑफिस में एक ही जगह बैठकर घंटों काम करते हैं। ऐसे में काम के साथ कुछ ऐसे एक्सरसाइज करें, जो आपको फिट रख सकते हैं।
- ऑफिस में काम से ब्रेक लेकर प्रत्येक घंटे दो मिनट वॉक करें।
- ऑफिस में अपनी फाइलें, रजिस्टर जैसी चीजें खुद से उठाकर रखें।
- पीने खुद लेने जाएं। आते वक्त अपनी चेयर तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता अपनाएं।
- लंच करने के बाद अपनी केबिन में कुछ देर तक टहलें।
- कंप्यूटर पर काम करते-करते थक जाएं, तो कुर्सी पर ही विश्रामदायक मुद्रा में बैठ जाएं।
- चेयर पर बैठे-बैठे अपने कंधों को 10 बार पीछे की तरफ घुमाएं, फिर 10 बार आगे की तरफ घुमाएं।
- चेयर पर बैठकर अपने पैरों को स्ट्रेच करें। चेयर के बराबर जमीन से ऊपर उठाएं।
- अपने दोनों हाथों को कंधे के बराबर में लाएं। मुट्ठी बंद करके 10 बार अंदर की तरफ घुमाएं, फिर 10 बार बाहर की तरफ घुमाएं।