व्यस्त दिनचर्या में खुद को रखना है फिट और हेल्दी, तो फॉलो करें ये 4 ईजी टिप्स

जब भी आप दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं तो सिर्फ बैठकर गप्पे ही ना मारें। उनके साथ टेबल टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल आदि खेलें। इससे आपकी फिटनेस में इजाफा होगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 24, 2019 3:28 PM IST

आजकल लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास फिट रहने और अपनी सेहत के प्रति ध्यान देने का वक्त ही नहीं बचा। ऐसा करके आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हेल्थ विशेषज्ञों के अनुसार, फिट रहने के लिए हर दिन कम से कम  30 मिनट एक्सरसाइज करना जरूरी है। कुछ लोग एक्सरसाइज करना शुरू तो कर देते हैं, लेकिन उसे फॉलो नहीं कर पाते। यदि आप जिम नहीं जा सकते, एक्सरसाइज करने के लिए समय नहीं निकाल सकते तो हर दिन ये चार काम जरूर करें। इन चार ईजी टिप्स को अपनाकर आप फिट रह सकते हैं। ये चार काम करने से न सिर्फ आपका फुल बॉडी वर्कआउट होगा बल्कि आपको इनके लिए अलग से समय भी नहीं निकलना पड़ेगा।

खाना खाने के बाद टहलें

खाना खाते ही क्या आप सो जाते हैं? आराम से बैठकर टीवी देखते हैं या मोबाइल पर लग जाते हैं, तो ऐसा करना छोड़ दें। खाना खाने के बाद आप बैठें नहीं। 20 मिनट पैदल चलें। दिन के समय घर पर हैं, तो घर में ही चलें। रात में पार्क चले जाएं। ऑफिस में भी खाने के बाद 5 से 10 मिनट जरूर टहलें। ऐसा करने से पेट में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता है। इससे आप मोटापे से बचे रह सकते हैं। जिन लोगों का वजन अधिक होता है, उन्हें इस आदत को जरूर शामिल करना चाहिए। पैदल चलने से खाना भी जल्दी और अच्छी तरह से पच जाता है। मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है। हर दिन 20 मिनट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ मसल्स बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी की जाती है। 20 मिनट टहलने से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।

हेल्थ, फिटनेस और हाइजीन ! हेल्दी रहने के ये तीन नुस्खे हैं बड़े काम के

लिफ्ट नहीं सीढ़ी लें

अक्सर लोग थकान से बचने और जल्दी पहुंचने के चक्कर में सीढ़ी की बजाय लिफ्ट लेते हैं। घर, ऑफिस, शॉपिंग मॉल, मेट्रो स्टेशन हर जगह भले ही लिफ्ट की सुविधा मौजूद हो लेकिन आप सीढ़ी ही लें। हां, घर या ऑफिस 10वें या 20वें फ्लोर पर है, तो बेशक लिफ्ट लें। लेकिन मॉल और मेट्रो स्टेशन जैसी एक-दो फ्लोर वाली जगहों पर जाने के लिए सीढ़ियों का ही यूज करें। खासकर, जिनका वजन अधिक है। आप सीढ़ियों का प्रयोग करेंगे तो काफी फायदेमंद होगा। सीढ़ी चढ़ने से पूरे शरीर का वर्कआउट होता है। हृदय ज्यादा तेज खून पंप करता है, जिससे शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का सर्कुलेशन बढ़ जाता है। मांसपेशियां और हड्डियों को मजबूती मिलती है।

जल्दी उठें

सुबह जल्दी उठना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। जल्दी उठकर आप थोड़ी एक्सरसाइज या मॉर्निंग वॉक करें। इससे शरीर को विटामिन डी और ताजी ऑक्सीजन मिलती है। इसके अलावा जल्दी उठकर दिन की शुरुआत करने से आप अपने दिन भर के कामों को अच्छी तरह से मैनेज कर सकते हैं।

हर दिन खेलें

जब भी आप दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं तो सिर्फ बैठकर गप्पे ही ना मारें। चाहें, तो खाने-पीने की जगह कोई खेल खेलें। टेबल टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल आदि खेलें। मेहमानों के लिए खाने-पीने के लिए कुछ स्नैक्स लाने के लिए बाजार जाना हो तो बाइक की बजाय पैदल जाएं। इन टिप्स को अपनाकर आप खुद को हेल्दी और फिट रख सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source