... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : March 12, 2020 2:32 PM IST
Walnuts Good For Heart: दिल की बीमारियों से रहना है दूर, तो आज से ही डायट में शामिल करें अखरोट
Walnuts: अखरोट सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अखरोट में प्रोटीन और फैट होता है। जो शरीर में कैल्शियम और आयरन की कमी को दूर करने में मदद करता है। अखरोटा बादाम का ही एक स्वरूप है, जिसे लोग अपने डेली डायट में शामिल करते हैं। अखरोट भी उन्हीं ड्राई फ्रूट्स में से एक है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है। इसके अलावा रिसर्च में दावा किया गया है कि अखरोट के सेवन से दिल की बीमारी को कंट्रोल में किया जा सकता है।
अखरोट (Walnut) के बारे में कई शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि इसके सेवन से कई तरह की गंभीर समस्याएं जड़ से खत्म हो सकती हैं।पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने साल 2019 में एक शोध किया था। इस रिसर्च से पता चला कि सैचुरेटेड फैट के बदले अखरोट (Walnut) का सेवन करने वाले व्यक्ति ज्यादा स्वस्थ रहते हैं।
इस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने दावा किया कि अखरोट में मौजूद अनसैचुरेटेड फैट हमारे शरीर के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होता है। यह शरीर के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके दिल से संबंधित होने वाले रोगों से दूर रखता है। इस रिसर्च के रिपोर्ट में इस बात को भी साबित किया गया है कि अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड का ही एक रूप है। ये तत्व आमतौर पर पौधों में ही पाया जाता है।
इस बारे में क्रिस्टियाना पीटरसन ने कहा कि हम ये देखना चाहते थे कि अखरोट लिवर के लिए कितना अच्छा होता है और क्या इससे हृदय रोगों पर भी असर पड़ता है या नहीं। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में एक और नई रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अखरोट सेहत के लिए हेल्दी डाइट में से एक है। अखरोट का रोजाना 60-80 ग्राम सेवन करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य में काफी सुधार रहता है।
इसके अलावा कई न्यूट्रिशियन का कहना है कि अखरोट थायराइड ग्रंथि के लिए भी काफी अच्छा होता है। यह थायरॉइड को कंट्रोल करने का काम करता है। थायराइड से परेशान व्यक्ति अगर रोजाना अखरोट का सेवन करता है, जो इससे काफी हद तक थायराइड को कंट्रोल किया जा सकता है।
World Kidney Day Special: किडनी को रखना है स्वस्थ, तो आज ही बना लें इन 4 चीजों से दूरियां