कुछ अलग तरह के वॉकिंग एक्सरसाइज को अपनाकर बनाएं खुद को फिट

एक नए अध्ययन के अनुसार, रोजाना केवल 22 मिनट तक वॉक करना हमें हेल्दी बना सकता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 4, 2018 11:02 AM IST

शारीरिक रूप से ऐक्टिव रहने से आप फिट और हेल्दी रहते हैं और इसकी वजह से किसी तरह की बीमारी होने का खतरा भी कम हो जाता है। आपकी उम्र भी बढ़ती है। यदि आप फिट रहना चाहते हैं, तो हर दिन वॉक करें। वॉकिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जो बहुत आसान है। इसके लिए किसी  इक्विपमेंट की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

इस एक्सरसाइज को करने की सलाह डॉक्टर हमेशा देते हैं क्योंकि यह हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। वॉकिंग वजन कम करने के लिए बहुत ज्यादा असरकारी है। इससे हार्ट भी हेल्दी रहता है। साथ ही यह अल्जाइमर, डायबिटीज के खतरे को भी कम करता है।

एक नए अध्ययन के अनुसार, रोजाना सिर्फ 22 मिनट तक वॉक करना हमें हेल्दी बना सकता है। अगर आप प्लेन वॉकिंग से बोर हो चुके हैं तो आप कुछ इस तरह के वॉकिंग वेरिएशन को ट्राई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-खुद से करें सवाल, तो सेहत को मिलेंगे कई लाभ

क्रैब वॉकिंग- वॉकिंग का यह तरीका आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। क्रैब वॉकिंग में आपको जमीन पर बैठ जाना है और अपनी हथेलियों को अपने पैरों के साथ अपने बट के पीछे करके फ्लोर पर पर रखना है। इसके बाद अपनी हथेलियों को दबाना है और अपने आप को फ्लोर पर लिफ्ट करना है। अब खुद को लिफ्ट करने के बाद एक कदम आगे की तरफ चलने के लिए पहले अपना दायां पैर और बायां हाथ आगे करना है। इसी तरह से कभी आगे जाना है तो कभी पीछे। क्रैब वॉकिंग कैलोरी बर्न करने में आपकी सहायता करती है। आपके पोस्चर को सही करती है, बॉडी टोन करती है और शरीर को लचीला बनाती है।

यह भी पढ़ें-प्रेगनेंसी में फिट रहने के लिए करें एक्सरसाइज, लेकिन जरा संभलकर

ब्रिस्क वॉकिंग- इसमें आपको 100 कदम हर मिनट चलना होता है। ब्रिस्क वॉकिंग आपके हार्ट रेट को बढ़ाने का काम करता है। शरीर को ज्यादा मात्रा में ब्लड पंप करने सें सहायता करता है। इससे वजन कम होता है। शरीर को टोन करता है। रोजाना कम से कम 20 मिनट तक ब्रिस्क वॉकिंग करें और फिर फर्क देखें।

लंज वॉकिंग- इसके लिए आप एक बड़ा कदम आगे की तरफ लें और दूसरे पैर के साथ लंज करें। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपका घुटना आपके अंगूठे से आगे न जाए। लंज वॉकिंग स्ट्रेंथ ट्रेनिंग देने के साथ आपके पैरों और कूल्हों को टोन करने का काम भी करता है और आपको ज्यादा फ्लेक्सिबल बनाने का काम करता है। लंज्स एक्सरसाइज आपके ब्रीदिंग पैटर्न को भी सही करने का काम भी करता है।

इंग्लिश में भी पढ़ें: कुछ अलग तरह के वॉकिंग एक्सरसाइज को अपनाकर बनाएं खुद को फिट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source