
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 9, 2022 6:01 PM IST
Benefits of Walking Post Dinner: रात में खाना खाने के बाद केवल 2 मिनट भी वॉक करने से डायबिटीज की बीमारी को कंट्रोल करने में मदद हो सकती है। यह दावा किया गया है लिमरिक यूनिवर्सिटी (University of Limerick) के वैज्ञानिकों द्वारा। एक नयी स्टडी के आधार पर शोधकर्ताओं का दावा है कि रात में खाना खाने के बाद हल्की-फुल्की वॉक करने से रक्त में शुगर लेवल को कम रखने में आसानी हो सकती है। परिणामसस्वरूप टाइप 2 डायबिटीज से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स को कम करने में मदद हो सकती है। इन शोधकर्ताओं के अनुसार डिनर के बाद 15 मिनट तक की वॉक करना हेल्थ के बहुत अच्छा साबित हो सकता है लेकिन, अगर 2 से 5 मिनट की मिनी वॉक ही डायबिटीज के मरीज कर लें तो वह उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। (Benefits of Walking Post Dinner In Diabetes)
एक्सपर्ट्स का कहना है कि रात में खाना खाने के बाद पहले एक से डेढ़ घंटे की अवधि में ही वॉक करने चले जाना चाहिए। यानि खाना फिनिश करने के बाद के 60-90 मिनट में वॉक करने चले जाएं। दरअसल, यह वह समय होता है जब खाना खाने के बाद रक्त में शुगर लेवल तेजी से बढ़ने की संभावना होती है और इसी वक्त ब्लड शुगर लेवल सबसे अधिक होता है। ऐसे में टहलने से ब्लड शुगर लेवल को तेजी से कम करने और मैनेज करना आसान हो सकता है।
इस स्टडी के परिणाम जर्नल स्पोर्ट्स मेडिसिन में छापे गए हैं। स्टडी के दौरान 7 अन्य स्टडीज के निष्कर्षों पर भी अध्ययन किया गया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने पैदल चलने और खड़े रहने से दिल के स्वास्थ्य पर पड़नेवाले प्रभावों की जांच की। शोधकर्ताओं ने देखा कि,
मॉर्निंग वॉक की तरह ही शाम को या रात में खाना खाने के बाद वॉक करने (evening walk) से स्वास्थ्य पर विभिन्न प्रकार का प्रभाव पड़ता है। इवनिंग वॉक करने के कुछ फायदे इस तरह हैं-
यह भी पढ़ें-
बरसात में बढ़ सकती हैं लीकी गट सिंड्रोम से जुड़ी समस्याएं,जानें क्या हैं इसके कारण, लक्षण और इलाज
दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हार्ट अटैक का खतरा कम करते हैं ये 5 हेल्दी फूडस, वेट भी होता है कम
तनाव और एंग्जायटी से हैं परेशान तो मेंटल हेल्थ बूस्ट करें इन आसान तरीकों से, हेल्थ में भी होगा सुधार