Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ट्रेडमिल पर वॉक या खुली हवा में सैर-सपाटा वेट लॉस के लिए क्या है सही? जानें दोनों के फायदे-नुकसान 

आइए जानें खुली जगह पर प्रकृति के बीच वॉक करने और ट्रे़डमिल पर वॉक करने के तरीकों में से कौन-सा तरीका वेट लॉस में अधिक मदद करता है।

ट्रेडमिल पर वॉक या खुली हवा में सैर-सपाटा वेट लॉस के लिए क्या है सही? जानें दोनों के फायदे-नुकसान 

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 13, 2024 7:01 AM IST

Walking outdoors VS treadmill walk: मोटापा घटाने, बेली फैट कम करने और हेल्दी वेट मेंटेन करने के लिए रोजाना कसरत करना जरूरी है। क्योंकि संतुलित डाइट और नियमित एक्सरसाइज की मदद से ही हेल्दी तरीके से और जल्दी वेट लॉस करना आसान हो पाता है। कुछ लोग सुबह कसरत करना पसंद करते हैं तो कुछ रात में सोने से पहले एक्सरसाइज करने जिम जाते हैं। तो वहीं कुछ लोग सुबह-शाम वॉक पर जाना पसंद करते हैं। इसी तरह जिन लोगों के घर के पास कोई पार्क नहीं या जो घर से दूर नहीं जाना चाहते वे जिम में ट्रेडमिल पर रनिंग या वॉकिंग जैसी एक्सरसाइजेस करते हैं। लेकिन, अक्सर यह सवाल उठता है कि वजन कम करने के लिहाज से किस तरह की वॉक अधिक फायदेमंद या कारगर है। आइए जानें खुली जगह पर प्रकृति के बीच वॉक करने और ट्रे़डमिल पर वॉक करने के तरीकों में से कौन-सा तरीका वेट लॉस में अधिक मदद करता है।

क्या बगीचे में टहलना जिम में ट्रेडमिल पर चलने से है अधिक फायदेमंद

जिम में अलग-अलग तरह की मशीनें लोगों की मदद के लिए रखी जाती हैं और इन मशीनों की मदद से कम जगह में भी लोग देर तक वर्कआउट कर पाते हैं। ट्रेडमिल भी जिम में खूब इस्तेमाल होनेवाली एक मशीन है जिसकी मदद से लोग रनिंग और ब्रिस्क वॉक जैसी एक्सरसाइजेस करते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार बगीचे में वॉक करना ट्रेडमिल की तुलना में अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके कई कारण हैं जैसे-

Also Read

More News

अधिक फ्रेश महसूस करते हैं

पार्क या बगीचे में सैर करते समय आप पेड़-पौंधों के बीच, खुली और ताजी हवा में सांस लेते हैं। इससे आप अधिक मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त करते हैं और अधिक फ्रेश महसूस करते हैं।

पार्क में घूमने से होती है पूरे शरीर की कसरत

ट्रेडमिल पर दौड़ने या वॉक करने से भले ही पैरों के मसल्स की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है लेकिन जब कोई व्यक्ति बगीचे या पार्क में वॉक करता है तो इससे उसके पूरे शरीर की कसरत हो जाती है।

थकान होती है कम

बंद जगह में एक्सरसाइज करने से आपके  शरीर  को ताजी हवा कम मिलती है। जिससे आप एक्सरसाइज करने के बाद थकान महसूस कर सकते हैं। लेकिन, पार्क में वॉक करने के बाद आप हल्का और एनर्जेेटिक महसूस करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source