Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रोजाना 11 मिनट पैदल चलने से कम हो जाता है असामयिक मृत्यु का खतरा, जानिए और किन रोगों में है फायदेमंद

भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम के लिए भी कुछ समय निकालें। नियमित रूप से कम से कम 11 मिनट तक टहलने से आप असामयिक मौत को भी कम कर सकते हैं।

रोजाना 11 मिनट पैदल चलने से कम हो जाता है असामयिक मृत्यु का खतरा, जानिए और किन रोगों में है फायदेमंद

Written by Atul Modi |Updated : July 30, 2024 7:01 AM IST

सुबह टहलना एक्सरसाइज कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। यदि आप नियमित रूप से सुबह घूमने जा रहे हैं, तो आधी बीमारियों का खतरा तो ऐसे ही खत्म हो जाएगा। आप हॉस्पिटल के चक्कर काटने से भी बच जाएंगे। बिना दवाइयों के सेवन से ही आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके साथ असामयिक मौत के जोखिम को भी कम कर सकते हैं। ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में 30 मिलियन से अधिक लोगों के डेटा का विश्लेषण किया गया जिसमें पाया गया कि प्रतिदिन कम से कम 11 मिनट पैदल टहलने वाले 10 में से एक व्यक्ति की असामयिक मौत को रोका जा सकता है। यदि आप नियमित रूप से टहलने जाते हैं, तो आप खुद को स्वस्थ रखने के साथ-साथ असामयिक मौत के जोखिम को कम कर सकते हैं। अधिक समय तक निरोग रहने के लिए अपने बिजी दिनचर्या में से कुछ समय पैदल टहलने के लिए निकालें।

नियमित एक्सरसाइज के लाभ

भागदौड़ भरी लाइफ में एक घंटे अपने शरीर के लिए जरूर देना चाहिए। डॉक्टर भी एक्सरसाइज की सलाह देते हैं। एक शोध में पाया गया कि प्रतिदिन नियमित रूप से व्यायाम करने वाले 6 में से एक व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु को रोका जा सकता है। इसके साथ ही बढ़ती उम्र में निरोग रहने के लिए भी एक्सरसाइज आवश्यक है। खराब लाइफस्टाइल और बढ़ती उम्र कई बीमारियों को न्योता देते हैं। प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे एक्सरसाइज करके इन बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

पैदल चलने के स्वास्थ्य लाभ

रोज नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के कई फायदे हैं। कहावत है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का वास होता है। इसके लिए जरूरी है कि कम से कम आधे घंटे एक्सरसाइज करें। शोध में पाया गया कि समय से पहले मौत का खतरा 23% तक कम हो जाता है। हृदय रोग का खतरा 17% तक कम हो जाता है। कैंसर का खतरा  7% तक कम हो जाता है। माइलॉयड ल्यूकेमिया और कुछ पेट के कैंसर का जोखिम को 26% तक कम किया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

टहलने क्यों जाएं?

सुबह या शाम को टहलने जाने के कई फायदे हो सकते हैं। इस दौरान आप मेडिटेशन भी कर सकते हैं। लोगों के साथ मेलमिलाप का बढ़िया समय होता है। एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। ताजी हवा का आनंद ले सकते हैं। किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात कर सकते हैं। टहलते हुए अपना पसंदीदा पॉडकास्ट या गाने सुन सकते हैं। सुबह टहलने से दिनभर के लिए ऊर्जा मिलता है। चेहरे पर चमक और खुशी बनी रहती है। जिससे चिड़चिड़ापन कम होता है और अन्य लोगों के साथ आपका व्यवहार भी सालीन बना रहता है।

About the Author

... Read More