Weight Loss Tip: लॉकडाउन में इन टिप्स की मदद से बढ़ाएं अपनी फिज़िकल एक्टिविटीज़, होगा वेट लॉस
Weight Loss Tip: लॉकडाउन में इन टिप्स की मदद से बढ़ाएं अपनी फिज़िकल एक्टिविटीज़, होगा वेट लॉस
पैदल चलने या वॉकिंग (Walking benefits) जैसी एक्सरसाइज़ेस करने से वेट लॉस (Weight Loss during Lockdown) भी होता है। इससे, कई गम्भीर लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज जैसे, मोटापा (Obesity), टाइप टू डायबिटीज़ (Type 2 Diabetes) के अलावा कैंसर और असमय मृत्यु जैसी गम्भीर समस्याओं से बचा जा सकता है। वॉकिंग एक अच्छी एक्सरसाइज़ है जिसमें, कैलोरीज बर्न होती है और वेट लॉस भी होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार तकरीबन 30 मिनट की एक्सरसाइज से रोज़ाना 150 कैलोरी बर्न हो सकती है। अगर, आप तेज़ गति से और ज़्यादा दूरी तक चलेंगे तो आपको अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद होगी।
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 28, 2020 6:56 PM IST
Ways to be more Active: वॉकिंग या पैदल (Walking benefits) चलने को एक अच्छी एक्सरसाइज माना जाता है। जो आपकी ओवरऑल हेल्थ को (Walking is good for health) सुधारता है। इससे, आपको वेट लॉस मे मदद होती है। रोज़ाना पैदल चलने की आदत, टाइप 2 डायबिटीज़ जैसी बीमारियों का खतरा भी कम करती है। हाल ही में स्टैंडफोर्ड (Standford) रिसर्चर्स ने खुलासा किया कि पैदल चलने से क्रिएटिव थिकिंग (Creative thinking) में भी इज़ाफा होता है।
हालांकि, कुछ रिसर्चर्स का यह भी कहना है कि वॉक करने से फोकस्ड थिकिंग (No link to focused thinking) में उतना इज़ाफा नहीं होता। लेकिन, क्रिएटिव थिंकिंग के लिहाज से सकारात्मक असर पड़ता है। इसका मतलब यह है कि जब भी आपको किसी फ्रेश आइडिया की ज़रूरत हो तो अपवे आसपास थोड़ा टहलें। इससे, आपकी सोच और आइडियाज़ बेहतर बनेंगे। इस स्टडी में 176 कॉलेज जानेवाले स्टुडेंट्स और वयस्क लोगों को शामिल किया गया। इन सभी लोगो को अपने कार्यक्षेत्र में क्रिएटिव थिकिंग और रिसर्च करने की ज़रूरत पड़ती है। (Walking benefits)
वेट लॉस में मदद करती है वॉकिंग, जानें बाकी फायदे (Weight Loss Tips):
पैदल चलने या वॉकिंग (Walking benefits) जैसी एक्सरसाइज़ेस करने से वेट लॉस (Weight Loss during Lockdown) भी होता है।
इससे, कई गम्भीर लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज जैसे, मोटापा (Obesity), टाइप टू डायबिटीज़ (Type 2 Diabetes) का ख़तरा कम होता है।
कैंसर और असमय मृत्यु जैसी गम्भीर समस्याओं से बचा जा सकता है।
वॉकिंग एक अच्छी एक्सरसाइज़ है जिसमें, कैलोरीज बर्न होती है और वेट लॉस भी होता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार तकरीबन 30 मिनट की एक्सरसाइज से रोज़ाना 150 कैलोरी बर्न हो सकती है। अगर, आप तेज़ गति से और ज़्यादा दूरी तक चलेंगे तो आपको अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद होगी।
लॉकडाउन में यूं करें ज़्यादा वॉक (How to Walk More):
अब चूंकि आजकल लोग लॉकडाउन की वजह से घरों में रह रहे हैं। इसीलिए, उनके लिए बाहर जाकर वॉक करना आसान नहीं है। ऐसे में, हेल्दी रहने, वेट लॉस करने और कम से कम समय के लिए बैठने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
फोन पर बात करते समय कुर्सी-सोफे पर बैठने की बजाय घर में यहां-वहां टहलें।
वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग लगातार ज़्यादा देर तक ना बैठें। थोड़ी-थोड़ी देर बाद उठकर घर में टहलें।
टीवी के सामने लगातार कई घंटों तक ना बैठे रहें।
लिफ्ट की बजाय सीढ़ियां चढ़ें
ऐसी एक्टिविटीज़ और हॉबिज़ अपनाए जिसमें आपको कैलोरी बर्न करने का अवसर मिले। जैसे, घर के कामों में हाथ बटाएं, बागवानी करें और घर में टेबल टेनिस वगैरह थेसें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.