Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शोध में भी पैदल चलने को बताया गया सेहत के लिए फायदेमंद

Walking Benefits : एक शोध में शोधकर्ताओं ने पाया है कि एक उद्देश्य के साथ चलना, खासकर काम करने के लिए और तेजी से चलना स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

शोध में भी पैदल चलने को बताया गया सेहत के लिए फायदेमंद

Written by Anshumala |Updated : August 15, 2020 7:33 PM IST

Walking Benefits: शोधकर्ताओं ने पाया है कि एक उद्देश्य के साथ चलना, खासकर काम करने के लिए और तेजी से चलना स्वास्थ्य को बेहतर (walk fastly is good for health) बनाता है। जर्नल ऑफ ट्रांसपोर्ट एंड हेल्थ में प्रकाशित शोध-निष्कर्ष में पाया गया कि अलग-अलग कारणों से चलने से सेल्फ-रेटेड हेल्थ के विभिन्न स्तर सामने आए हैं। जो लोग अपने घरों से काम करने के लिए या किराना लेने के लिए दुकान जैसी जगहों पर जाते हैं, उन लोगों का स्वास्थ्य ऐसे लोगों की तुलना में बेहतर था जो खाली समय में या मनोरंजन के लिए पैदल चलते हैं।

किसी उद्देश्य से चलना सेहत को देता है कई लाभ

अमेरिका की ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता गुलसा अकार ने कहा, "हमने पाया है कि किसी उपयोगी कारण के मकसद से चलना (Walking Benefits) आपके स्वास्थ्य में काफी सुधार करता है। इस तरह की पैदल यात्राएं आपकी दिनचर्या में जोड़ना भी आसान है।"

निष्कर्षों के लिए शोध करने वाली टीम ने 18 से 64 वर्ष के बीच के 1,25,885 वयस्कों की उनके द्वारा किए गए स्वास्थ्य आकलन की रिपोर्ट से इसका विश्लेषण किया है। इन वयस्कों ने विभिन्न कामों के लिए चलने में बिताए मिनटों की संख्या बताई। साथ ही सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने यह भी बताया कि वे एक से पांच के पैमाने पर कितने स्वस्थ थे।

Also Read

More News

तेजी से चलें हर दिन आधा घंटा

शोधकर्ताओं ने पाया कि किसी भी उद्देश्य के लिए कितनी भी देर के लिए चलने से व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ (Health benefits of walking in hindi) मिला। वहीं जिन लोगों ने बिना काम के या केवल मनोरंजन-खरीदारी के लिए पैदल यात्रा की, उनके लिए जो लोग काम से जुड़े नहीं थे उन्हें उतना फायदा नहीं मिला।

शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि घर से शुरू होने वाली यात्राएं आमतौर पर उन यात्राओं की तुलना में लंबी होती हैं जो घर की बजाय कहीं और से शुरू होती हैं। निष्कर्ष बताते हैं कि दिन के कुछ हिस्सों में कार की बजाय पैदल चलना (paidal chalne ke fayde ) एक व्यक्ति को स्वस्थ महसूस करा सकता है। इस अध्ययन के लेखकों ने लिखा, "इसका मतलब यह है कि जिम या किसी अन्य एक्सरसाइज सेंटर में जाना ही केवल व्यायाम करने के तरीके नहीं हैं।"

पैदल चलने के अन्य लाभ (Benefits of walking in hindi)

वजन होता है कम

पाचनशक्ति होती है मजबूत

नींद आती है सुकून भरी

मेटाबॉलिक रेट होता है बूस्ट

शरीर में रक्त संचार होता है बेहतर

रात में खाना खाने के बाद टहलने से होते हैं ये 6 फायदे

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

दुनिया के सबसे हेल्दी व फिट लोग जिम नहीं जाते- शोध, जानें क्या करते हैं लोग

About the Author

... Read More