
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : May 13, 2026 9:17 AM IST
पैदल चलने से शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। (Image AI Generated)
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोटापा एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। वजन बढ़ने से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में अक्सर लोग वजन घटाने के लिए कई प्रकार की एक्सरसाइज, रनिंग और योगासन करते हैं। लेकिन वजन घटाने के लिए आपको रोजाना इतना कुछ करने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ रोजाना करीब 8,500 कदम चलकर अपना वजन और मोटापा दोनों ही कम कर सकते हैं। हालही में आई एक रिसर्च बताती है कि रोजाना सिर्फ 8,500 कदम चलकर शरीर का वजन और मोटापा दोनों ही कम किया जा सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि वजन कम करना जितना मुश्किल है, उससे ज्यादा कठिन वजन को लंबे समय तक कम किए रखना।
यह रिसर्च इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ मोडेना एंड रेगियो एमीलिया के प्रोफेसर मारना एल घोच और उनकी टीम ने की। अध्ययन में 3,700 से ज्यादा लोगों के डेटा का विश्लेषण किया गया। इस दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि रोजाना 8,200 से 8,500 कदम चलने वाले लोग अपना वजन लंबे समय तक कंट्रोल करने में सफल रहे। लोगों की वजन घटाने के शुरुआती चरण में डाइट ज्यादा असरदार रही, लेकिन वजन दोबारा न बढ़े इसके लिए नियमित वॉक बेहद जरूरी साबित हुई। रिसर्च की मानें तो टापे से जूझ रहे लगभग 80% लोग एक बार वजन घटाने के बाद 3 से 5 साल के भीतर दोबारा वजन बढ़ा देते हैं। ऐसे में नियमित पैदल चलना वजन को कम करने और वजन को संतुलित बनाए रखने का आसान और सस्ता उपाय हो सकता है।
रोजाना 8,500 कदम चलने से वजन कम होता है।
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया पर रोजाना 10, 000 कदम चलकर वजन घटाने की बात कही जाती रही है। कई हेल्थ एक्सपर्ट भी इस बात को मानते हैं कि रोजाना 10, 000 कदम चलने से वजन तेजी से कम होता है। लेकिन नई रिसर्च बताती है कि सेहतमंद रहने और वजन घटाने के लिए रोजाना 10, 000 कदम चलने की बजाय सिर्फ 8, 500 कदम चलने की जरूरत है।
रिसर्च बताती है कि रोजाना सिर्फ 8,500 कदम चलने से न सिर्फ शरीर का वजन संतुलित रखने में मदद मिलती है, बल्कि यह कई प्रकार से फायदेमंद होता है। इसमें शामिल हैः
यह मानसिक तनाव को भी कम कर सकता है।
अगर आप शुरुआत कर रहे हैं, तो धीरे-धीरे कदम बढ़ाएं:
अगर आप भी मोटापे से जूझ रहे हैं और वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए भी रोजाना 8,500 कदम चलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
Disclaimer: नई स्टडी यह संकेत देती है कि रोजाना 8,500 कदम चलना वजन को नियंत्रित रखने और मोटापे के खतरे को कम करने का आसान तरीका हो सकता है। इसलिए कोई भी इसे आसानी से कर सकता है। आप भी रोजाना 8,500 कदम चलने के बारे में सोच रहे हैं तो एक साथ शरीर पर जोर न दें। शुरुआत में 2000 कदम चलें और फि इसे धीरे- धीरे 8,500 कदम तक करें।