बारिश के कारण बंद हो गई है पार्क में वॉक? घर में करें ये 4 कार्डियो एक्सरसाइज, जल्दी होगा वेट लॉस

बारिश के दिनों में पार्क में वॉक करना मुश्किल हो सकता है,लेकिन आप घर पर रहकर भी कुछ असरदार कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Vishal Giri | Published : September 18, 2024 4:41 PM IST

Weight Loss Exercise In Hindi: बारिश के कारण पार्क गीले और फिसलन भरे हो जाते हैं, जिससे वॉक करना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में घर पर रहकर एक्सरसाइज (Exercise at Home) करना एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने फिटनेस रुटीन को छोड़ दें। घर पर रहकर भी आप कुछ असरदार कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते हैं जो न केवल आपको फिट रखेंगी बल्कि वजन कम करने में भी मदद करेंगी। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे कि आप किन एक्सरसाइज को घर पर कर सकते हैं-

घर में रहकर करें ये कार्डियो एक्सरसाइज

1. जंपिंग जैक

जंपिंग जैक एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है जो आपके हाथ, पैर और पूरे शरीर की एक्सरसाइज करती है। ये वजन को कम करने के साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाता है और हार्ट ब्लॉकेल व अटैक के खतरे को कम करता है और यह आपके कार्डियोवस्कुलर सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। आप रोजाना 20-30 मिनट एक्सरसाइज कर सकते है।

2. रस्सी कूदना

रस्सी कूदना एक शानदार कार्डियो एक्सरसाइज है जिससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। 10 मिनट रस्सी कूदने से व्यक्ति 100 से 200 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। यह हार्ट रेट को बढ़ाता है और रक्तचाप को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। रस्सी कूदने से पैरों, पेट और नितंबों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

3. जॉगिंग

अगर आप सोचते हैं कि जॉगिंग सिर्फ पार्क में ही हो सकती है, तो ऐसा नहीं है। आप घर में एक जगह पर खड़े होकर भी जॉगिंग कर सकते हैं। रोजाना जॉगिंग करने से शरीर में ऑक्सीजन की प्रक्रिया बूस्ट होने के साथ फेफड़े बेहतर तरीके से काम करते हैं। यह अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने के साथ तनाव, चिंता और अवसाद जैसी मानसिक स्थितियों के लिए काफी हद तक असरदार होता है।

4. सीढ़ियां चढ़ना

अगर आप फ्लैट में रहते हैं तो अपने फ्लोर वाली सीढ़ियां चढ़कर भी अच्छा वर्कआउट कर सकते हैं। सीढ़ियां चढ़ने से आपके पैर और ग्लूट्स की मसल्स मजबूत होती हैं। सीढ़ियां चढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। इनके कारण दिल स्वस्थ रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। सीढ़ियां चढ़ना एक प्रकार की एरोबिक एक्सरसाइज होती है, जो दिल के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही, इससे ब्लड प्रेशर मेंटेन करने में भी मदद मिलती है।

इन एक्सरसाइज को घर पर करने से आप फिट रह सकते हैं और बारिश के दिनों में भी अपनी फिटनेस को बनाए रख सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source