• हिंदी

Healthy Lifestyle : दिन की अच्छी शुरुआत करनी है, तो जरूर फॉलो करें ये टिप्स

Healthy Lifestyle : दिन की अच्छी शुरुआत करनी है, तो जरूर फॉलो करें ये टिप्स
पर्याप्त नींद लेने के बाद भी सारा दिन सुस्ती छाई रहती है, तो फॉलो करें ये हेल्दी टिप्स। © Shutterstock

आयुर्वेद के अनुसार, ऐसी कई गतिविधियां और पारंपरिक तरीके हैं, जिसे अपनाकर आप दिन की स्वस्थ, अच्छी और खुशनुमा शुरुआत कर सकते हैं। इससे आपकी व्यक्तिगत जिंदगी में भी शांति बनी रहेगी।

Written by Anshumala |Updated : October 29, 2019 11:42 AM IST

दिन की अच्छी शुरुआत करने के लिए भरपूर नींद लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि नींद पूरी नहीं होगी तो सारा दिन आलस, थकान सा महसूस होगा। सिर भारी-भारी लगेगा या सिर में दर्द भी रह सकता है। ऐसी स्थिति में आप कोई काम भी ठीक ढंग से नहीं कर पाएंगे। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि पर्याप्त नींद लेने के बावजूद भी सुस्ती आती रहती (Waking Up Tired) है। ऊर्जा की कमी महसूस होती है। हो सकता है आप उन महत्वपूर्ण गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल नहीं करते हों, जिसकी वजह से आपको सुस्ती, थकान महसूस होती है। आयुर्वेद के अनुसार, ऐसी कई गतिविधियां और पारंपरिक तरीके हैं, जिसे अपनाकर आप दिन की स्वस्थ, अच्छी और खुशनुमा शुरुआत कर (Waking Up Tired) सकते हैं। इससे आपकी व्यक्तिगत जिंदगी में भी शांति बनी रहेगी।

जल्दी उठें

सुबह नौ बजे तक सोते रहेंगे, तो आपकी यह आदत अच्छी नहीं है। देर रात सोने और सुबह देर से जागने के कारण आप अपने शरीर को बीमार कर रहे (feeling tired after waking up) हैं। दिन की शुरुआत सूर्योदय से पहले या साथ में करें। तभी आप दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे।

फ्रेश हो जाएं

सुबह उठते ही टीवी देखने ना बैठ जाएं। बिना फ्रेश हुए चाय भी ना पिएं। अक्सर कुछ लोग बिना ब्रश किए ही चाय पी लेते हैं, ऐसा करना सही नहीं है। सबसे पहले नित्यकर्म करें। यदि आप जल्दी सोएंगे तो शरीर भी सामान्य तरीके से कार्य करेगा। शरीर में एकत्रित हुए टॉक्सिक पदार्थ जब तक बाहर नहीं निकलते, पेट साफ नहीं होता, तब तक पाचन प्रणाली की सही शुरुआत नहीं होगी। दांत, जीभ, आंख, चेहरा अच्छी तरह से साफ करें। नाक ठीक से साफ करने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवेश अच्छी तरह से होता है। नाड़ी भी साफ होता है। नाक नाड़ियों का रास्ता होता है। जीभ की सही सफाई करेंगे तो अनगिनत बैक्टीरिया मारे जाएंगे।

Also Read

More News

रात में जागते रहते हैं, नींद न आने की समस्या करेंगे दूर ये हेल्दी ड्रिंक्स

योग को बनाएं साथी

सुबह थोड़ी देर व्यायाम या योग करने की आदत डालें। यह काम सुबह सोकर उठने के बाद फ्रेश होते ही करें। इससे सोकर उठने के बाद भी जब आपको थकान और आलस सा महसूस होता है, (Waking Up Tired) वह समस्या दूर होगी। बेहतर होगा कि सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करें। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और रक्त संचार भी बढ़ता है। छत पर खुली तरोताजा हवा में 5 से 10 मिनट तक लंबी-लंबी सांसें लेंने से सांस संबंधी शिकायत भी दूर होती है।

चाय की बजाय नींबू-पानी

सुबह उठते ही चाय न पिएं। बेहतर यही होगा कि व्यायाम या योगा करने के बाद नींबू-पानी लें। इससे शरीर में विटामिन सी की मात्रा की पूर्ति होगी और शरीर की अंदरुनी सफाई भी हो जाएगा। आप चाहें तो नींबू-पानी में एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। यह दिन भर ताजगी देता है और सेहत को ठीक भी रखता है।

पौष्टिक हो नाश्ता

आयुर्वेद के अनुसार, सुबह का नाश्ता अच्छी तरह से करना चाहिए। सुबह शरीर के मेटाबॉलिज्म का स्तर उच्च होता है, इसलिए आप जब स्वास्थ्यवर्द्धक खाद्य खाते हैं, तब वह पूरी तरह से ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है, जिसके कारण आप सारा दिन ऊर्जायुक्त रहकर काम कर पाते हैं।

Yoga Day 2019ः नींद आएगी सुकून भरी, जब करेंगे ये 4 आसन

 करें अभयंग मसाज 

मसाज करने से शरीर की थकान दूर होती है। आप अभयंग मसाज करें। यह एक प्रकार का आयुर्वेदिक मसाज है। अभयंग मसाज से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में लाभ होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रक्त संचार ठीक होता है। अनिद्रा की समस्‍या से आप बचे रहते हैं। पूरे दिन शरीर ऊर्जावान रहता है।