बच्‍चों की ग्रोथ में मदद करता है वृक्षासन, हर रोज इस तरह करवाएं अभ्‍यास

इससे उनके शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक डेवलपमेंट में भी मदद मिलती है। परीक्षाओं के कारण होने वाले तनाव, सुस्‍ती और चिड़चिड़ेपन से भी वृक्षासन छुटकारा दिलाता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 28, 2019 2:20 PM IST

वृक्षासन (Vrikshasana for kids) संपूर्ण शरीर का व्‍यायाम है। खासतौर से बच्‍चों के लिए यह बहुत ही लाभकारी है। इससे उनके शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक डेवलपमेंट में भी मदद (Vrikshasana for kids) मिलती है। परीक्षाओं के कारण होने वाले तनाव, सुस्‍ती और चिड़चिड़ेपन से भी वृक्षासन (Vrikshasana for kids) छुटकारा दिलाता है। आइए जानें वृक्षासन करने की विधि और इसके स्‍वास्‍थ्‍य लाभ।

वृक्षासन (Vrikshasana for kids)

माना जाता है कि वृक्षासन (Vrikshasana for kids) पैरों को मजबूती प्रदान करता है। उम्र के साथ बढ़ने वाले पैरों, घुटनों और एडि़यों के दर्द में यह राहत दिलाता है। पर क्‍या आप जानते हैं कि वृक्षासन बच्‍चों के लिए भी बहुत लाभदायक है। यह उनकी ओवरऑल ग्रोथ में मदद करता है।

इस तरह करें वृक्षासन (Vrikshasana for kids)

  • पहले सावधान मुद्रा में खड़े हो जाएं। फिर दोनों पैरों को एक दूसरे से कुछ दूर रखते हुए खड़े रहें और फिर हाथों को सिर के ऊपर उठाते हुए सीधाकर हथेलियों को मिला दें।
  • इसके बाद दाहिने पैर को घुटने से मोड़ते हुए उसके तलवे को बाईं जांघ पर टिका दें। इस स्थिति (Vrikshasana for kids) के दौरान दाहिने पैर की एड़ी गुदाद्वार-जननेंद्री के नीचे टिकी होगी। बाएं पैर पर संतुलन बनाते हुए हथेलियां, सिर और कंधे को सीधा एक ही सीध में रखें।
  • एकाग्र रहते हुए संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। सामान्य गति से सांस लें और सामने दिख रही किसी भी चीज पर अपना ध्‍यान केंद्रित करें।
  • वृक्षासन (Vrikshasana for kids) का संपूर्ण लाभ तभी मिलेगा जब आप अपने मन को यहां एकाग्र कर पाएं।

बच्‍चों के लिए बहुत फायदेमंद है वृक्षासन (Vrikshasana for kids)

वृक्षासन बच्‍चों की ओवरऑल ग्रोथ (Vrikshasana for kids)  में बहुत मददगार है। टीनएज में जब बच्‍चों को मन एकाग्र‍ करने में परेशानी हो, तब उन्‍हें यह आसन जरूर करवाना चाहिए।

इससे बच्‍चों का फोकस बढ़ता है। वे अपनी पढ़ाई पर ज्‍यादा बेहतर तरीके से ध्‍यान दे पाते हैं। एग्‍जाम स्‍ट्रेस से निपटने में भी यह आसन मदद करता है।

अगर बच्‍चे का कद न बढ़ रहा हो तो भी वृक्षासन (Vrikshasana for kids) का लाभ लिया जा सकता है। इससे उनके पैर मजबूत होते हैं और मांसपेशियों में खिंचाव होता है। जिससे कद बढ़ाने में मदद मिलती है।

वृक्षासन के प्रतिदिन अभ्‍यास से वजन घटाने में मदद मिलती है। खासतौर से कमर, पेट और लोअर बैक एरिया में जमने वाले फैट को बर्न करने में यह मददगार है। इसलिए बच्‍चों के साथ-साथ बड़ों को भी इसका अभ्‍यास करना चाहिए।

यह संपूर्ण शरीर का व्‍यायाम है। इससे बॉडी टोन्‍डअप होती है। जिससे शरीर को सुडौल बनाने में मदद मिलती है। यह रीढ़ की हड्डी को भी मजबूत बनाता है।

इन वजहों से जमा हो जाती पेट पर चर्बी, हर रोज अपनाएं ये उपाय

Yoga for Kids : बच्चे रहेंगे हमेशा स्वस्थ, जब करेंगे ये 4 योग

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source