इस लाइलाज बीमारी से लड़ रहे हैं राम कपूर, हेल्दी रहने के लिए इस तरह किया वेट लॉस

Ram Kapoor Weight Loss Loss Journey: अभिनेता राम कपूर को डायबिटीज है और उनके लिए वेट लॉस करना महत्वपूर्ण हो गया था। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपना वजन कम करने के लिए किस तरह का प्लान फॉलो किया।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 4, 2025 3:56 PM IST

Ram Kapoor Diabetes and weight loss: मोटापा किसी के लिएभी नुकसानदायक साबित हो सकता है क्योंकि, शरीर का वजन अगर अधिक हो तो इससे कई तरह की बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है। वहीं, कुछ क्रोनिक बीमारियों और हेल्थ कंडीशन्स जिनसे लोग पहले से ही पीड़ित होते हैं उनको मैनज करने में भी मोटापे की वजह से अड़चनें आ सकती हैं। ऐसी ही एक बीमारी है डायबिटीज (Diabetes) की जिसमें मरीजों के लिए मोटापा एक भयानक सपने की तरह उन्हें हमेशा डराता रहता है। दरअसल, मोटापा और डायबिटीज का रिस्क एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं इसीलिए, ये दोनों ही स्थितियां जब किसी व्यक्ति को एकसाथ हो जाती हैं तो उनके लिए कई तरह की समस्याएं (effects of obesity in diabetes) हो सकती हैं।

अभिनेता राम कपूर जो इन दिनों अपने वेट लॉस (Ram Kapoor Weight Loss) को लेकर चर्चा में हैं उन्होंने बताया कि उन्हें डायबिटीज की बीमारी है और वजन बढ़ जाने के बाद उनके लिए अपनी बीमारी को मैनेज कर पाने में परेशानी हो रही थी। साल 2024 में एक मीडिया इंटरव्यू में राम कपूर ने अपनी बीमारी और वेट लॉस जर्नी (Ram Kapoor weight loss journey) के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने कैसे 55 किलो से अधिक वजन कम किया और वेट लॉस के बाद उन्हें कैसा महसूस हो रहा है।

राम कपूर को इस वजह से आ रही थी वेट लॉस में दिक्कत

राम कपूर जिनकी उम्र अब 51 साल है उनके लिए वेट लॉस आसान नहीं था। राम कपूर ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उनके शरीर का मेटाबॉलिज्म कम हो गया था जिसकी वजह से उनके लिए वजन कम करना थोड़ा मुश्किल था। मेहनत करने के बावजूद उनका वेट धीमी गति से ही कम हो रहा था। लेकिन, उन्होंने मेहनत करना नहीं छोड़ा। दरअसल, राम कपूर को डायबिटीज की बीमारी है और डायबिटीज के लक्षणों को कंट्रोल करने  (Controlling symptoms of diabetes) और इसके लॉन्ग-टर्म साइड-इफेक्ट्स से बचने के लिए डायबिटीज पेशेंट्स के लिए वजन कम करना जरूरी हो जाता है। कुछ स्टडीज और रिसर्च में भी यह पता चला है कि डायबिटीज मरीज अगर वजन कम करें तो उन्हें अपना ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद होती है।

ऐसे कम किया 55 किलो वजन

इंटरव्यू में राम कपूर ने बताया कि वेट लॉस के बाद मैं बहुत एनर्जेटिक और लाइट महसूस कर रहा हूं। वेट लॉस के बाद मुझमें फिजिकल ही नहीं इमोशनल और मानसिक स्तर पर भी अच्छा महसूस हो रहा है। मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने 55 किलो वेट लॉस कर लिया है। राम कपूर ने बताया कि, मेरा वजन 140 किलो तक पहुंच गया था और मैं 20 कदम चलने के बाद ही थक जाता था। डायबिटीज की बीमारी और पैर में चोट लगने के बाद मेरे लिए रोजमर्रा के काम भी मुश्किल हो गए थे। मैंने उसी समय तय किया कि मैं हमेशा ऐसा नहीं होने दूंगा मैं इसे बदलकर रहूंगा।

राम ने बताया कि उन्होंने वेट लॉस के लिए एक गोल बनाया और धीरे-धीरे वेट लॉस की कोशिश की। राम कपूर कहते हैं कि एक साथ बहुत ज्यादा वेट कम करना भी हानिकारक हो सकता है क्योंकि ऐसा करने से कुछ समय बाद ही आपका वजन फिर बढ़ सकता है। मैंने इसीलिए, एक सप्ताह में आधा से एक किलो तक वेट लॉस कम करने का गोल रखा।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source