... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : January 15, 2021 2:51 PM IST
सिर्फ सूरज की रोशनी से भी कम हो सकता है वजन? जानें कितनी देर धूप में खड़े होने से कम होगा वजन
इस बात को कौन नहीं जानता कि सूरज की रोशनी विटामिन डी (Vitamin D for Weight Loss) का सबसे बेहतरनी स्त्रोत है। ये विटामिन हमारे मूड को बेहतर बनाने के साथ-साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी एक जरूरी पोषक तत्व की भूमिका निभाता है। इन सब फायदों के अलावा अब एक और नया कारण है सामने आया है, जो इस पोषक तत्व की भूमिका को बढ़ाने का काम करता है। एक शोध के मुताबिक, अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको पर्याप्त मात्रा में इस पोषक तत्व के सेवन की जरूरत है। इन सबके अलावा एक और सबसे अच्छी बात यह है कि इस विटामिन को प्राप्त करने के लिए आपको सप्लीमेंट की नहीं बल्कि सिर्फ सूरज की रोशनी (Vitamin D for Weight Loss) में समय बिताने की जरूरत है। आइए जानते हैं दोनों के बीच संबंध और कितनी देर धूप में बिताने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
विटामिन डी एक फैट सॉल्यूबल विटामिन है, जिसे आप बड़ी आसानी से सूरज की रोशनी में प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ धूप से ही ये विटामिन प्राप्त होता है बल्कि आप कुछ खाद्य पदार्थों या फिर सप्लीमेंट के जरिए भी इस विटामिन को प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन सूरज की रोशनी बिना पैसे खर्च किए आपको ये विटामिन देने का काम करती है। दरअसल होता यूं है कि जब आपकी त्वचा यूवी किरणों के संपर्क में आती है तो आपका शरीर कोलेस्ट्रॉल को विटामिन डी (Vitamin D for Weight Loss) में बदलने का काम करता है।
साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा फैकल्टी ऑफ मेडिसिन एंड डेंटिस्ट्री द्वारा किए गए एक अध्ययन में ये पाया गया कि सूरज की रोशनी फैट कोशिकाओं को सिकोड़ने का काम करती है और वजन घटाने में आपकी मदद करती है।
दरअसल ये प्रक्रिया ऐसे शुरू होती है, जब सूरज की रोशनी हमारी त्वचा में प्रवेश करती है तो यह स्किन के नीचे मौजूद फैट तक पहुंचती है, जिसके काण लिपिड की बूंदें सिकुड़ने लगती हैं और कोशिका से बाहर निकल जाती हैं। आसान शब्दों में कहें तो धूप हमें शरीर के सभी अंगों पर चढ़े अतिरिक्त फैट से छुटकारा पाने में मदद करती है। आपको शायद ज्ञात न हो कि इस पोषक तत्व की कमी मोटापे (Vitamin D for Weight Loss) से भी जुड़ी हुई है। यह इस बात को और भी पुख्ता करता है कि सर्दियों में धूप की कमी के कारण लोगों का वजन अधिक बढ़ जाता है।
गर्मी के मौसम में इस पोषक तत्व की पर्याप्त मात्रा लेना थोड़ा आसान होता है लेकिन सर्दियों में यह काम थोड़ा मुश्किल होता है। दरअसल सर्दियों में सूरज की रोशनी (Vitamin D for Weight Loss) उतनी तेज नहीं होती है, जितनी की गर्मी के दिनों में होती है। इसके अलावा सर्द मौसम के कारण ज्यादातर लोग घर के अंदर रहना पसंद करते हैं।
अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश में हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदलने की जरूरत है क्योंकि धूप आपको तेजी से वजन कम करने में मदद कर सकती है इसलिए जितना हो सके उतना बाहर वक्त बिताएं। अगर आप घर से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में विटामिन डी (Vitamin D for Weight Loss) से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।
अध्ययन के मुताबिक, वास्तव में वजन घटाने के लिए जरूरी विटामिन डी के महत्व के बारे में बात की गई है लेकिन इस बात को नहीं बताया गया है कि कितनी देर सूरज की रोशनी में बिताना जरूरी है। सामान्य तौर पर गर्मी के मौसम में 10-15 मिनट सूरज की रोशनी में बिताना पर्याप्त रहता है, लेकिन सर्दियों में विटामिन डी (Vitamin D for Weight Loss) की पर्याप्त मात्रा के लिए आपको 1 से 2 घंटे बिताने जरूरी हैं। सर्दियों के वक्त सूरज की रोशनी प्राप्त करने का सबसे सही समय है सुबह 10 बजे से 11 बजे। इसके अलावा आप दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच भी अच्छी सूरज की धूप प्राप्त कर सकते हैं।