विराट कोहली ने बालकनी को बनाया जिम, लॉकडाउन में कैलोरी बर्न करने के लिए करें ये काम

अक्सर, अपनी डायट और अपने फिटनेस रूटीन को लेकर चर्चा में रहने वाले विराट कोहली किसी भी स्थिति में अपनी फिटनेस से समझौता नहीं करते। हाल ही में इसी बात का सबूत मिला जब, एक वीडियो में विराट कोहली बाल्कनी में एक्सरसाइज़ करते नज़र आए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 1, 2020 12:53 AM IST

विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी बल्लेबाज़ी के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी लोकप्रिय हैं। अक्सर, अपनी डायट और अपने फिटनेस रूटीन को लेकर चर्चा में रहने वाले विराट कोहली किसी भी स्थिति में अपनी फिटनेस (Virat Kohli Fitness) से समझौता नहीं करते। हाल ही में इसी बात का सबूत मिला जब, एक वीडियो में विराट कोहली बाल्कनी में एक्सरसाइज़ करते नज़र आए।

दरअसल, ये वीडियो है यूएई के एक होटल का, जहां  आईपीएल 2020 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम इन दिनों रह रही है। विराट कोहली इस टीम के कप्तान हैं और वह टीम के साथ वहां मौजूद हैं। लेकिन, आइसोलेशन और क्वारंटाइन के इस माहौल में भी  विराट कोहली ने अपनी फिटनेस का ख्याल रखते हुए एक्सरसाइज़ की। आप खुद ही देंखे कि किस तरह सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए विराट बाल्कनी में एक्सरसाइज़ कर रहे हैं। (Exercise During Lockdown)

View this post on Instagram

Welcome to Captain Kohli’s b̶a̶l̶c̶o̶n̶y̶ gym. Seize the day! #PlayBold #BoldIsFit #WeAreChallengers

A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore) on

यह वीडियो खुद रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया गया। इस वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि विराट कोहली  ने बाल्कनी में ही वर्कआउट का पूरा इंतज़ाम कर रखा है। इससे इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि विराट अपनी फिटनेस के प्रति कितना समर्पित हैं।

लॉकडाउन में ऐसे करें घर में एक्सरसाइज़:

जैसा कि इन दिनों पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के कारण लॉकडाउन (Lockdown) और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन किया जा रहा है। ऐसे में लोग घरों में ही रह रहे हैं। नतीजतन, लोगों की फिटनेस एक्टिविटीज़ लगभग पूरी तरह से बंद हो गयी हैं। सुबह की सैर हो या जिम जाकर कार्डियो और ट्रेडमिल एक्सरसाइज़ेस, लोगों के लिए इनका अभ्यास मुश्किल हो चला है। ऐसे में लोगों को वजन बढ़ने, सुस्ती, मोटापा, जोड़ों में दर्द और अन्य परेशानियां होने लगी हैं। तो, अगर आप भी अपनी फिटनेस को लेकर फिक्रमंद हैं और लॉकडाउन के दौरान कुछ आसान और इफेक्टिव एक्सरसाइज़ेस (Exercise During Lockdown) करना चाहते हैं। तो, आप आज़मा सकते हैं ये तरीके-

  • रस्सी कूदने का अभ्यास करें। इसे आप घर के गार्डन  या बाल्कनी में कर सकते हैं।
  • घर के कामों में हिस्सा लें। पोंछा मारने, झाडू करने और हाथों से कपड़े धोने से आपके पेट, पैरों, कलाइयों, पीठ और आर्म्स की एक्सरसाइज़ होती है।
  • सीढि़यां चढ़ें-उतरे । इससे आपके पैरों, पेट और पीठ की एक्सरसाइज़ होगी और कैलोरी बर्न होगी।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source