विराट कोहली की फिटनेस का राज है ये मॉर्निंग एक्सरसाइज, रोज सिर्फ इतने मिनट करने से होगी पूरी बॉडी टोंड

Virat Kohli Fitness Secret: विराट कोहली सबसे फिट क्रिकेटर्स में से एक हैं। उनके फिटनेस के लाखों लोग दिवाने हैं। आइए, जानें कोहली का फिटनेस सीक्रेट-

विराट कोहली की फिटनेस का राज है ये मॉर्निंग एक्सरसाइज, रोज सिर्फ इतने मिनट करने से होगी पूरी बॉडी टोंड

Written by Anju Rawat |Published : November 3, 2025 2:26 PM IST

Virat Kohli Fitness Secrets: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने रिकॉर्ड्स के लिए तो जाने ही जाते हैं, उन्हें फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। क्रिकेट मैदान पर भी उनकी फुर्ती को कई बार देखा जाता है। वे एक सफल क्रिकेटर हैं और उनकी फिटनेस के भी लाखों दिवाने हैं। लेकिन, इसके पीछे उनकी मेहनत तो है ही। साथ ही, उनकी सख्त डाइट, एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल का भी बड़ा योगदान है। 5 नवंबर को कोहली का जन्मदिवस है। इस साल कोहली 37 साल के हो जाएंगे, जबकि वह अभी भी 28-29 साल के ही दिखते हैं। तो आइए, आज इसी मौके पर जानते हैं विराट कोहली का फिटनेस और डाइट सीक्रेट-

रोज सुबह कार्डियो करते हैं विराट कोहली

विराट कोहली काफी फिट और हेल्दी नजर आते हैं। वे फिट रहने के लिए अपनी डाइट, लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज रूटीन का पूरा ख्याल रखते हैं। विराट कोहली फिट रहने के लिए तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हैं। वे रोज सुबह कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं। वे रोज सुबह उठकर कार्डियो एक्सरसाइज की प्रैक्टिस करते हैं। अगर आप भी विराट कोहली की तरह फिटनेस चाहते हैं, तो अपने रूटीन में एक्सरसाइज जरूर शामिल करें। रेगुलर एक्सरसाइज करने से आपको भी काफी अच्छी फिटनेस मिल सकती है।

ये है विराट कोहली का डाइट प्लान

विराट कोहली की डाइट काफी क्लीन और हल्की है। वे अपनी डाइट में सिर्फ हेल्दी चीजों को ही शामिल करते हैं। जानें, वह सुबह, दिन और रात में क्या खाते हैं-

TRENDING NOW

Also Read

More News

  • नाश्ता: विराट कोहली सुबह नाश्ते में अंडा खाना पसंद करते हैं। वह रोज सुबह 3-4 अंडे खाते हैं। वह नाश्ते में फलों का भी सेवन करते हैं। कोहली ब्रेड के साथ पनीर और नट बटर भी खाते हैं।
  • लंच: विराट कोहली पहले लंच में नॉनवेज खाया करते थे। लेकिन, उन्होंने काफी सालों से नॉनवेज छोड़ दिया है। अब वह लंच में अलग-अलग तरह की उबली हुई सब्जियां खाना पसंद करते हैं।
  • स्नैक्स: वह अपने लंच में दाल भी शामिल करते हैं। अगर स्नैक्स की बात करें तो कोहली प्रोटीन शेक और मिक्स ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं। उन्हें स्प्राउट्स और सलाद भी काफी पसंद है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।