Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
What Is No Raw Diet: विद्या बालन ने हाल ही में काफी वेट लूज किया है जिसकी वजह से वे काफी चर्चा में भी हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) ने वजन कम करने के लिए नो रॉ डाइट (No Raw Diet) की मदद ली। इस डाइट प्लान के लिए विद्या हमेशा घर का बना हुआ खाना (home cooked foods) खाती थीं। साथ ही उन्होंने कुछ फूड्स से परहेज भी किया। बताया जा रहा है कि इसी डाइट के दौरान उन्होंने ग्लूटेन फ्री फूड्स (Gluten Free foods) का सेवन किया। इतनी मेहनत का रिजल्ट्स कुछ महीनों बाद दिखायी दिया जब फिल्म दो और दो प्यार (Do aur Do Pyaar) के प्रमोशन्स के दौरान लोगों ने विद्या बालन का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन दिखा गया।
आमतौर पर वेट लॉस के लिए जहां कच्चे फल (eating raw foods for weight loss) और सब्जियों का सलाद (vegetable salad), अंकुरित अनाज खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, नो रॉ डाइट में किसी भी तरह के कच्चे फूड्स का सेवन नहीं किया जाता है। नो रॉ डाइट में कच्चा पनीर, दूध और अन्य डेयरी प्रॉडक्ट्स के सेवन से भी मना किया जाता है। वहीं, इस तरह की डाइट में पकी हुई, भाप में पकायी गयी या रोस्टेड फूड्स को शामिल किया जाता है। नो रॉ डाइट में किसी भी फूड को शामिल करने से पहले उसे इतना प्रोसेस जरूर किया जाता है कि फूड का कच्चापन खत्म हो जाता है।
View this post on Instagram
विद्या ने बताया कि वे डाइट के दौरान इस बात की पूरी कोशिश करती हैं कि वे जो कुछ भी खाती हैं वह आसानी से पच जाए।
डाइटिशियन्स के अनुसार, नो रॉ डाइट में कच्चा खाना (raw foods) इसलिए शामिल नहीं किया जाता क्योंकि, इससे कई तरह की बीमारियों और हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क (benefits of cooked foods) कम होता है। दरअसल, कच्चे फूड्स खाने से उनमें मौजूद बैक्टेरिया ( साल्मोनेला, लिस्टेरिया और ई कोली) शरीर में पहुंच जाते हैं और कई तरह की बीमारियों का रिस्क बढ़ा देते हैं। लेकिन, जब इन फूड्स को पकाया जाता है तो ये सारे बैक्टेरिया खत्म हो जाते हैं। इससे आपको गम्भीर इंफ्केशन्स और बीमारियों से बचने में मदद होती है।
किसी भी तरह के फूड को पकाने से उसमें मौजूद फाइबर (dietary fiber) सॉफ्ट हो जाते हैं। इससे उन्हें खाने के बाद पचाने में सिस्टम को काफी आसानी होती है। इसी तरह भोजन को पकाकर खाने से उनमें मौजूद कॉम्पलेक्स प्रोटीन (complex protein) भी ब्रेक होने लगते हैं और डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए उन्हें पचाना आसान हो जाता है।
स्टीम करने, पकाने या रोस्ट करने के बाद फूड्स में मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स डिएक्टिवेट होने लगते हैं। बता दें कि ये ऐसे तत्व हैं जो फाइटेट्स और ऑक्सेलेट्स जैसे मिनरल्स के अवशोषण (absorption of minerals) में समस्या ला सकते हैं। इसीलिए फूड्स को पकाकर खाना (eating cooked foods) अधिक फायदेमंद है।