
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 28, 2021 9:47 PM IST
विक्की कौशल की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है
Vicky Kaushal Fitness: फिल्मों में अपने किरदार के साथ खुलकर एक्सपेरिमेंट करने वाले एक्टर विक्की कौशल अपनी दमदार एक्टिंग से कई बार दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। फिल्म 'उरी' और 'राजी' में अपनी जबदस्त परफॉर्मेंस से करोड़ों फैंस का दिल जीतने वाले विक्की कौशल इन दिनों एक खास किस्म की फिजिकल एक्टिविटि सीख रहे हैं। एक्टर ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक खास किस्म का मार्शल आर्ट सीख रहे हैं। इस वीडियो में विक्की कौशल ने लिखा है 'Rise and Learn'. लेकिन विक्की कौशल जो कर रहे हैं वो डांस नहीं बल्कि गिंगा कैपोइरा (Capoeira) है। विक्की कौशल की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है साथ ही फैन्स उनके स्लीवलेस हुडी के साथ शॉर्ट्स और ब्लैक कलर की कैप वाले लुक को भी बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में विक्की के साथ उनके ट्रेनर मुस्ताफा अहमद भी हैं।
View this post on Instagram
कैपोइरा (Capoeira) एक ब्राज़ीलियाई मार्शल आर्ट रूप है जो डांस, एक्रोबेटिक्स और म्यूजिका कॉम्बिनेशन होता है। ययह काफी फुर्तिला और तेज वार करने वाला फॉर्म माना जाता है। हालांकि कैपोइरा को 19वीं शताब्दी में गैरकानूनी कह कर बैन कर दिया था। लेकिन 20वीं शताब्दी के बाद ये फिर से शुरू हो गया।
खुद को फिट रखने के लिए एक्टर विक्की कौशल कई तरह के वर्कआउट करते हैं। इसमें फिजिकल और मेंटल दोनों तरह के वर्कआउट शामिल हैं। विक्की की पर्सनेलिटी ऐसी है कि वो हर तरह की एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर विक्की काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी फिटनेस वीडियोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। हालांकि पुल-अप्स वर्कआउट विक्की कौशल की सबसे पसंदीदा एक्सरसाइज है। पुल-अप्स करने से शरीर के कई अंगों का एक साथ वर्कआउट हो जाता है। इस एक्सरसाइज के करने से आपकी रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है।
बैटल रोप ट्रेनिंग करना विकी कौशल का खूब पसंद है। इस ट्रेनिंग में हवा को तेज करने के लिए अच्छी ताकत और मजबूत पकड़ की आवश्यकता होती है। इसके अभ्यास से कंधे, मांसपेशियों, कूल्हों, ग्रिप, पैर और एड़ियों की गतिशीलता में सुधार होता है। इसके अलावा एक्टर को कार्डिया करना भी बहुत पसंद है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.