58 की उम्र में इस अभिनेत्री ने बनाई ऐसी फिटनेस कि जाह्नवी, अनन्या भी पड़ जाएंगी फीकी, वीडियो में देखिये

अभिनेत्री अनीता राज अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में हैं, खासकर शोसल मीडिया पर उनके वीडियोज वायरल हो रहे हैं.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 6, 2021 1:44 PM IST

अच्छी हेल्थ कौन नहीं चाहता है। फिटनेस एक ऐसी चीज है हर कोई पाना चाहता है। फिल्मों की बात करें तो इन दिनों अनीता राज ने सभी को पीछे छोड़ दिया है, जी हां 80 की दशक की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री अनीता राज ने सभी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को पीछे खड़ा कर दिया है. अनीता वेट लिफ्टिंग कर अपने बॉडी को फिट और खुद को फाइन सिद्ध करने में लगी है. अनीता राज को आपने टीवी सीरियल छोटी सरदारनी में देखा होगा. उनके करोड़ों फैंस हैं. अनीता ने वेट लिफ्टिंग कर लोगो की पसंद बन गई हैं, इसके साथ ही सोशल मीडिया अनीता के बॉडी फिटनेस को लेकर प्रेरित भी हो रहे हैं. सोशल मीडिया फैंस का कहना है कि अनीता राज ने अपनी फिटनेस से जाह्नवी कपूर, सारा जैसी और भी कई बॉलीवुड एक्टर्स को अपनी फिटनेस का लोहा मनवाया है.

25 की उम्र से कर रही हैं वर्कआउट

80 के दशक की एक्ट्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती हो जाती है अपने आपको 21वीं सदी में अपने खूबसूरती को बरकरार रखना. लेकिन अनीता राज के लिए यह एक सामान्य बात है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस अनीता ने कहा- 'जब मैं 25 साल की थी तब मैंने पहली बार वेट ट्रेनिंग की और आज में 58 साल की हूं. स्ट्रेन्थ ट्रेनिंग के दूसरे फॉर्म्स के साथ वेट ट्रेनिंग मेरी जिंदगी और फिटनेस रुटीन का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है.

View this post on Instagram

A post shared by Anita Raaj (@anitaraaj)

हफ्ते में तीन दिन करती हैं कार्डियो

एक स्वस्थ शरीर में एक स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, ऐसी धारणा रखने वाली अनीता राज आगे कहती हैं, "मैं हफ्ते में तीन दिन कार्डियो करती हूं और बाकी दिनों में ये वेट ट्रेनिंग, स्ट्रेन्थ ट्रेनिंग और HIIT का कॉम्बिनेशन होता है. हर दिन मैं खुद को बेहतर करने के लिए तैयार रहती हूं."

अनीता ने कहा, "जब मैंने लगभग दो दशक पहले वेट ट्रेनिंग शुरू की थी तो मुझे लगा था कि ये पुरुषों के लिए है महिलाओं के लिए नहीं. लेकिन मुझे खुशी है कि मैं गलत साबित हुई. महिलाओं को वजन उठाना चाहिए क्योंकि ये उन्हें फिट रहने और उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करेगा.''

एक्सपर्ट की सलाह से करें वर्कआउट

फिटनेस को लेकर अनीता ने मोटिवेशनल थॉट्स देती हैं. उन्होंने कहा, ''यहां तक ​​कि अगर आपकी उम्र 35 से ज्यादा है और अभी शुरू करना चाहते हैं, तो कृपया प्रॉपर रिसर्च करें और प्रॉपर गायडेंस ले. शुरुआत हल्के वजन से करें. मेरे लिए जब फिटनेस की बात आती है तो ये बॉडी से पहले दिमाग के बारे में है. ये सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसा महसूस करते हैं और जिंदगी में आने वाली परिस्थितियों से कैसे निपटें.''

View this post on Instagram

A post shared by Anita Raaj (@anitaraaj)

इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वाली अनीता की सुपर हॉट तस्वीरें आप देख सकते हैं. फेसबुक, इंस्टा पर छाई अनीता ने बताया- 'अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान मैं वो सब कुछ खा लेती थी जो सही तरीका नहीं है. मैं तब बहुत हैवी थी. प्रेग्नेंसी के बाद मैंने फिर से अपने शरीर की देखभाल करना शुरू कर दिया और तब से मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. जब मैं किसी भी डायट को फॉलो नहीं करती हूं तो मैं इस बात का बेहद ख्याल रखती हूं कि मैं क्या खा रही हूं और कब खा रही हूं.'

अनीता राज का छोटी सरदारनी शो अब खत्म हो चुका है. अनीता कहती हैं कि “मैं नए प्रोजेक्ट और अच्छे रोल पाने की कामना कर रही हूं. मुझे अपने पिछले शो में एक मजबूत और शक्तिशाली महिला का किरदार निभाने में बहुत मजा आया और मैं फ्यूचर में भी इसी तर्ज पर कुछ करना चाहती हूं.

View this post on Instagram

A post shared by Anita Raaj (@anitaraaj)

जो अच्छा लगे वो खाएं

​अनीता कहती हैं कि वह कभी वर्कआउट मिस नहीं करती हैं. 58 की उम्र की अनीता अपनी डाइट को लेकर हमेशा पोजेसिव रहती हैं. उनका कहना है कि वह कभी भी दोपहर खाने में मछली नही लेती, बाजरे की रोटी जैसे सामान्य भोजन को तरजीह देती हैं. उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए जरुरी नहीं कि उबला हुआ खाना खाया जाय आप वो खाइए जो आपको स्वादिष्ट लगे. बस जंक फूड को अवॉइड करना जरुरी है. यही कारण है कि आज अनीता राज ने जाह्नवी और अनन्या जैसी फिटनेस की देवी को पीछे छोड़ दिया है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.