
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
वेट लॉस और बेली फैट के लिए 3 सब्ज़ियों के जूस।
वेट लॉस (Weight Loss) के लिए लिक्विड डायट या जूस डायट (Juices for Weight Loss) की भी मदद ली जाती है। हालांकि, एक्पर्ट्स के अनुसार केवल लिक्विड डायट लेकर वेट लॉस नहीं करना चाहिए। क्योंकि, यह तरीका घातक और अनहेल्दी साबित हो सकता है। हेल्दी वेट लॉस के साथ सही डायट, एक्सरसाइज़ और अच्छी लाइफस्टाइल का अनुसरल ज़रूरी है। इन सबके साथ खुद को हाइड्रेट रखने के लिए दिन 1-2 गिलास फलों और सब्ज़ियों का जूस पिया जा सकता है।
बेली फैट कम करना हो या रहना हो हाइड्रेटेड, सर्दियों में खाएं ये 4 फल और सब्ज़ियां
रोज़ाना 50 मिली टमाटर का ताज़ा जूस पीने से वेट लॉस आसानी से और तेज़ी से होता है। यह बेली फैट घटाने के लिए एक अच्छा ड्रिंक है। (Juices for Weight Loss)
लो-कैलोरी होने के कारण बीटरूट का जूस (Beetroot juice) भी वेट लॉस और बेली फैट बर्न करने में मदद करता है। इसमें, विटामिन सी , फोलेट, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर और पोटैशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी होते हैं। जो, शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं। कुछ समय पहले प्रकाशिक एक स्टडी में यह भी दावा किया गया कि बीटरूट या चुकंदर का जूस रक्त में ऑक्सीज़न के स्तर को 16 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। जिससे, लोग इस जूसको पीने से फूर्तिले और महसूस करते हैं।
Beetroot in Diabetes: डायबिटिक्स कर सकते हैं चुकंदर का सेवन, नुकसान नहीं होंगे फायदे
कद्दू या लौकी का जूस वेट लॉस (Juices for Weight Loss) के लिए एक आदर्श ड्रिंक माना जाता है। क्योंकि, इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। सुबह खाली पेट एक गिलास लौकी का जूस पीने से फैट बर्निंग प्रक्रिया बेहतर होती है। इसी तरह, ओवर इटिंग की समस्या से बचने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार जैसे कुछ और भी फायदे होते हैं लौकी का जूस पीने से । ये सभी चीज़ें वेट लॉस गोल को हेल्दी तरीके से अचीव करने में मदद करती हैं।
Healthy Food: पेट की समस्याओं से हैं परेशान, तो नाश्ते में खाएं लौकी का पोहा