वरुण धवन ने फैंस को दी फिटनेस टिप, कहा अच्छी बॉडी चाहिए तो करो यह काम

वरुण धवन ने एक महत्वपूर्ण फिटनेस मंत्र अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें वरुण ने लिखा अच्छी बॉडी के लिए ढेर सारी सब्ज़ियां खानी चाहिए। (Varun Dhawan Fitness Tip in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 4, 2021 9:18 AM IST

Varun Dhawan Fitness Tip: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की एनर्जी लेवल और फिटनेस उनके फैंस को खूब पसंद आती है। फिल्मों में मुश्किल डांस स्टेप्स और फिल्मों में स्टंट करने के लिए अभिनेताओं को  अच्छी फिटनेस, बॉडी फ्लेक्सिबिलिटी और  फुर्ती की ज़रूरत पड़ती है। जिसके लिए अच्छी डायट और हेल्दी लाइफस्टाइल की ज़रूरत पड़ती है।  वरुण धवन ने एक महत्वपूर्ण फिटनेस मंत्र अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें वरुण ने लिखा अच्छी बॉडी के लिए ढेर सारी सब्ज़ियां खानी चाहिए। (Varun Dhawan Fitness Tip in Hindi)
View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

 शर्टलेस तस्वीर में वरुण ने दिखायी अपनी दमदार बॉडी

वरुण की इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक  तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह शर्टलेट दिख रहे हैं। कैप्शन में एक्टर ने लिखा कि , “अप्रैल फूल…. ईट योर वेजीज़” वरुण की इस तस्वीर में जहां उन्होंने अपनी टोनअप्ड बॉडी दिखायी वहीं,  साथ ही उन्होंने कहा कि सेहत के लिए मानी जाने वाली सब्जियां खानी चाहिए। उन्होंने अपने फैंस को सब्ज़ियां खाने की टिप दी।  गौरतलब है कि वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म भेड़िया की शूटिंग कर रहे हैं। इसके लिए वह विशेष वर्कआउट ट्रेनिंग और डायट लेते हैं।  वरुण अक्सर अपनी तस्वीरें और एक्सरसाइज वीडियोज़ शेयर करते रहते हैं।
View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

हाल ही में अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अरुणाचल प्रदेश में बिना शर्ट सड़कों पर दौड़ते दिखायी दिए। यह एक विशेष प्रकार की फिटनेस एक्टिविटी थी जो वे अपनी सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'भेड़िया' के लिए ले रहे थे।बता दें कि  फिल्म भेड़िया का निर्देशन अमर कौशिक द्वारा निर्देशित है और इसमें कृति सैनन और दीपक डोबरियाल भी हैं। 'भेड़िया' 14 अप्रैल, 2022 को रिलीज होने वाली है। फिल्म को निरेन भट्ट ने लिखा है। वरुण को अब से पहले फिल्म 'कुली नंबर 1' में देखा गया था, जिसे उनके पिता डेविड धवन ने निर्देशित किया था। इसमें उन्होंने अभिनेत्री सारा अली खान के साथ स्क्रीन साझा की थी।

(स्रोत--आईएएनएस, एकेके/एसजीके)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source