वेलेंटाइन डे स्पेशल: इन तरीकों से जताएं खुद के लिए प्यार!

न्यूट्रिशनिस्ट करिश्मा चावला बता रही हैं खुद का वैलेंटाइन बनने का तरीका।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : February 13, 2018 4:50 PM IST

वेलेंटाइन डे उन लोगों के लिए एक विशेष अवसर है जो किसी के प्यार में हैं। बाकी सिंगल लोगों के लिए, यह यह केवल एक आम दिन जैसा है। तो वहीं यह खुद को खुश करने या परेशान होकर अनहेल्दी चीज़ें खाने या रोमांटिक फिल्में देखने का भी दिन हो सकता है। इस दिन आपको बहुत अधिक अकेलापन और खुद से नफरत भी महसूस हो सकती है! इसीलिए इस दिन कुछ हेल्दी फैसले लीजिए और खुद के साथ प्यार करें, इन तरीकों से।

न्यूट्रिशनिस्ट करिश्मा चावला (ईट राइट 24x7) आपको बता रही हैं कि आप इस दिन को सबसे अच्छे तरीके से कैसे एन्जॉय कर सकते हैं और अपना ध्यान अपने आप पर दे सकते हैं। वह कहती है, 'जब आप खुद को स्वीकार करते हैं, प्यार करते हैं और अपने आप का सम्मान करते हैं, तो आप सभी को प्यार कर सकते हैं और आपके आस-पास के खास लोगों को भी प्यार कर सकते हैं! अंदर और बाहर से एक सुंदर आत्मा प्यार देने और प्यार पाने में सक्षम है! संतुलन अहम है।'

खुद से दोबारा मिलें: खुद को प्यार करना शुरू करें! आप खुद वैसा बनन की कोशिश करें, जैसा व्यवहार आप दूसरों से पाना चाहते हैं। अपने आसपास प्यार और शांति वाला माहौल बनाए रखें। खुद से प्यार करो सुनने में जितना आसान है करने में उतना मुश्किल है। जब आप सचमुच में खुद से प्यार करते हैं, तो आपको हर उस चीज से बचन की ज़रूरत होती है जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है जैसे- सुस्त लाइफस्टाइल, शरीर में एक्स्ट्रा फैट, बहुत ज़्यादा सोचने की आदत, तनाव, ख़राब रिश्ते और बहुत अधिक शराब पीने की आदत।

एक नई लाइफस्टाइल अपनाएं: ज़्यादा एक्टिव हो जाएं, खेलकूद में हिस्सा लें, जिम जाएं। अपने मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने वाला भोजन करें ताकि आपके शरीर में कम फैट जमा हो। अपने रोज के भोजन में इन बातों का ध्यान रखें:

  • हर 2 घंटे में खाना खाएं। ज्वार, ओट या क्विनोआ जैसे कठोर कार्बोहाइड्रट लें और रिफाइंड आटा या मैदा ना खाएं।
  • दिनभर में कम से कम 3 बार के भोजन में लीन प्रोटीन खाएं।
  • आपके शरीर को पर्याप्त फाइबर की आवश्यकता होती है इसीलिए तो सुनिश्चित करें कि आप रोज़ 2 फल और 2-2 कटोरी हरी चीज़ें और सलाद खाएं। यह एक दिन के पर्याप्त होगा।
  • दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी पीएं ।

तनाव से दूर रहें: वर्तमान में जीएं। अगर आप बहुत ज़्यादा सोचते हैं, तो याद रखें कि यह केवल चिंता और बेचैनी को बढ़ाएगा। तनाव से निपटने का एक शानदार तरीका है योग और ध्यान करना। कभी-कभी सभी रिश्ते लंबे नहीं चलते इसीलिए उन लोगों को छोड़ दें जो आपकी ज़िंदगी को बेहतर बनाने में मदद नहीं करते। शराब कम मात्रा में पीएं और याद रखें बाकी सब ठीक है!

जीवन और आपके आस-पास की चीज़ों को लेकर उत्साहित रहें: कुछ पाने का पहला नियम है-देना। दूसरों के प्रति विनम्र रहें, दयालु बनें, दूसरों की मदद करें और आसानी से माफ कर दें। सकारात्मक सोचने और दूसरों को प्रोत्साहित करने की कोशिश करें। अपने आसपास के लोगों के साथ अपने संबंध गहरे बनाने की कोशिश।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत- Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source