Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Morning Routine For Weight Loss: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुका है। आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। मोटापा न केवल देखने में बेकार लगता है, बल्कि डायबिटीज, थायराइड, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। वजन घटाने के लिए लोग अक्सर डाइटिंग करते हैं और घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन इतनी फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान और जीवनशैली में बदलाव करना चाहिए। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए अपने रूटीन में कुछ ऐसी आदतों को शामिल करना होगा, जो वजन कम करने में मदद कर सकती हैं। इस बारे में बेहतर जानकारी के लिए हमने मायहेल्थबडी की फिटनेस एक्सपर्ट डॉ अंतरा देबनाथ से बातचीत की। आज इस लेख में हम आपको सुबह की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रोजाना फॉलो करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है (Morning Habits To Lose Weight In Hindi)। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
वजन घटाने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको सुबह उठते ही 1-2 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। यह न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करेगा, जिससे तेजी से फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है। सुबह के समय गुनगुना पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, हाइड्रेटेड रहने के लिए दिनभर में खूब सारा पानी, फ्रूट जूस, नारियल पानी, छाछ आदि का सेवन कर सकते हैं।
कई लोग वजन घटाने के लिए चक्कर में ब्रेकफास्ट को स्किप कर देते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपका वजन कम होने के बजाय बढ़ सकता है। इसके अलावा, सुबह ब्रेकफास्ट न करने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती है। दरअसल, ब्रेकफास्ट यानी सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है। हम सुबह नाश्ते में जो कुछ खाते-पीते हैं, उससे हमें दिनभर के कामों के लिए एनर्जी मिलती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको ब्रेकफास्ट में प्रोटीन और फाइबर युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। दरअसल, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करने से भूख कम लगती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप सुबह नाश्ते में स्प्राउट्स, अंडे, पनीर, योगर्ट, स्मूदी, सलाद और नट्स को शामिल कर सकते हैं।
वजन घटाने के लिए आपको सुबह के समय एक्सरसाइज करने की आदत डालनी चाहिए। इससे न केवल वेट लॉस में मदद मिलती है, बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी बचाव हो सकता है। सुबह-सुबह एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर होता है, जिससे फैट बर्न करने और वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, सुबह एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर लेवल भी पूरे दिन नियंत्रित रहता है। इसलिए रोजाना सुबह कम से कम 30-40 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।