
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : June 3, 2022 1:59 PM IST
Uthak baithak ke fayde in hindi: वजन घटाने के लिए लोग क्या नहीं करते, ऐसे में आज हम आपको वेट लॉस का देसी तरीका बताएंगे। दरअसल, वेट लॉस के लिए भरकम एक्सरसाइज की जगह आप अगर उठक बैठक करें तो ये तेजी से वजन घटाने में आपकी मदद करेगा। जी हां, उठक बैठक को रोजाना 20 मिनट करने से आपके शरीर के अलग-अलग मांसपेशियों पर जोड़ पड़ती है और चर्बी पिघलने लगती है। इससे धीमे-धीमे वजन कम होने लगता है और बॉडी की टोनिंग होने लगती है। इसके अलावा भी उठक बैठक करने कई और फायदे हैं। आइए जानते हैं।
उठक बैठक पूरी तरह से देशी एक्सरसाइज (Squat ups benefits in hindi) है। वेट लॉस के लिए जहां वेट लिफ्टिंगऔर अलग-अलग प्रकार के जिम में एक्सरसाइज करते हैं, वहीं उठक बैठक करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करनी बस आपको एक योग मैट बिछाना है और इस पर खड़े हो कर उठक बैठक लगाना शुरू कर देना है। इसमें अपने शरीर के भार ही वेट का काम करती है और बार-बार उठने और बैठने से पेट और जांघों पर जोड़ पड़ता है जिससे वजन घटने लगता है।
अगर आप घंटों बैठ कर काम करते हैं तो आपको ये एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। जैसे कि आप ऑफिस से घर जाएं तो शाम को 20 मिनट का समय निकाएं और ये एक्सरसाइज करें। इससे ये होगा कि पहले तो ये बैली फैट को निकलने से रोकेगी और उसके बाद धीमे-धीमे फैट बर्म करने में मदद करेगी और आपके बाहर निकले हुए पेट को अंदर करने मेंमदद करेगी।
जांघों की चर्बी घटाने मे यह एक्सरसाइज बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, जब आप पैरों पर बैठते हैं और उठते हैं तो इससे जांघों की चर्बी पर जोर पड़ता है और मांसपेशियों की चर्बी घटने लगती है। इस तरह ये जांघों की टोनिंग में मदद करती है। इसके अलावा ये आपके मोटे-मोटे पैरों की टोनिंग में मदद करती है और इसे खूबसूरत बनाने में मदद करती है। तो, अगर आपके पैर मोटे-मोटे हैं तब भी आपको ये एक्सरसाइज करना चाहिए।
शरीर के अलग-अलग क्षेत्रों में चर्बी जमा होती है। ऐसे में उठक-बैठक करना पूरे शरीर की चर्बीको (Exercise for Weight loss) पर सामान रूप से जोड़ पड़ता है और इस तरह से शरीर में तेज गर्मी पैदा होती है और अलग-अलग मांसपेशियों और शरीर के क्षेत्रों में जो चर्बी जमा होती है, पिघलने लगती है और इससे शरीर की थुलथुली चर्बी अपने आप कम होने लगती है।
उठक-बैठक एक्सरसाइज बॉडी की टोनिंग को कम करने में मदद करती है। ये ना सिर्फ चर्बा कम करती है और वजन घटाती है बल्कि बॉडी की टोनिंग में भी मदद करती है। इससे आपके शरीर की बनावट औप पॉश्चर बेहतर होती है। साथ ही शरीर में कहीं दर्द हो रहा हो तो वो भी ठीक हो जाता है। इस तरह ये शरीर की पूरी तरह से टोनिंग में मदद करती है।