वजन घटाने के लिए इस तरह करें एलोवेरा का इस्‍तेमाल

एलोवेरा को आयुर्वेद में औषधि माना गया है। एलोवेरा के इस्‍तेमाल से आप वजन घटाने में भी कामयाब हो सकते हैं। इससे त्‍वचा और बालों को भी काफी फायदा होता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 26, 2019 4:48 PM IST

एलोवेरा को आयुर्वेद में खास औषधि माना गया है। अगर आप पिछले कई समय से वजन घटाने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में एलोवेरा का जूस (Weight loss with aloe vera) शामिल करना चाहिए। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आपको बाजार से एलोवेरा का जूस लेना पड़े, बल्कि आप घर पर ही इसे बना सकते हैं। हर रोज एलोवेरा जूस के सेवन का असर आपको एक माह में ही नजर आने लगेगा।

वजन घटाने में कारगर है एलोवेरा (Weight loss with aloe vera)

सौंदर्य के लिए एलोवेरा बहुत खास है। इसकी पत्तियों से निकलने वाला जैल या जूस में खास एंटी ऑक्‍सीडेंट गुणों से भरपूर होती हैं। जो वजन घटाने के साथ ही त्‍वचा की सुंदरता भी बढ़ाती हैं। इससे असमय होने वाली झुर्रियों से निजात मिलती है। इसे खास एंटी एजिंग प्रोडक्‍ट माना जाता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत health benefits of aloe vera

एलोवेरा जैल या एलोवेरा जूस का हर रोज सेवन करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इससे पाचन तंत्र दुरुस्‍त हो जाता है। वजन के बढ़ने या घटने में सबसे बड़ी भूमिका पाचन तंत्र की होती है। अगर पाचन तंत्र कमजोर होगा तो मेटाबॉलिक रेट भी कम होगा। जिसकी वजह से खाना ठीक से हजम नहीं हो पाएगा। और कम खाने के बाद भी आपका वजन बढ़ता चला जाएगा।

weight loss with aloe vera, beauty benefits of aloe vera, health benefits of aloe vera, aloe vera juice recipe, How to prepare aloe vera juice at home. एलोवेरा जूस तभी फायदेमंद होता है, जब वह प्‍योर हो। हालांकि आजकल बाजार में डिब्‍बा बंद एलोवेरा जैल या जूस भी मिलते हैं। पर आप खुद भी इसे घर पर तैयार कर सकते हैं। © Shutterstock

इस तरह तैयार करें एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस तभी फायदेमंद होता है, जब वह प्‍योर हो। हालांकि आजकल बाजार में डिब्‍बा बंद एलोवेरा जैल या जूस भी मिलते हैं। पर आप खुद भी इसे घर पर तैयार कर सकते हैं। एलोवेरा का पौधा लगाना भी बहुत आसान है। आप इसे गमले में भी लगा सकते हैं और इसे ज्‍यादा पानी या रखरखाव की भी जरूरत नहीं होती।

जानें एलोवेरा जूस बनाने की रेसिपी

एलोवेरा की एक पूरी पत्‍ती लेकर उसे अच्‍छी तरह धो लें। अब चाकू की सहायता से पत्‍ती के उपर की लेयर यानी रेशा उतार दें। अब इसे बीच में से काटकर जैल निकालें। लगभग दो चम्‍मच जैल में दो कप पानी मिलाकर मिक्‍सी में अच्‍छे से ब्‍लैंड करें। जब यह एक सार हो जाए तो समझें आपक लिए एलोवेरा जूस तैयार है।

हर रोज करें सेवन

वजन घटाने के लिए जरूरी है कि एलोवेरा जूस का सेवन आप रात में करें। इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी और आपकी त्‍वचा की कोशिकाओं को भी रिपेयरिंग का मौका मिलेगा। अगर आपको एलोवेरा जूस का स्‍वाद पसंद नहीं है तो आप इसमें हनी एड कर सकते हैं। इससे इसका स्‍वाद और सेहत दोनों बढ़ जाएगी।

नई मांओं के लिए प्रेरणा बनीं टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा, घटाया 26 किलो वजन