वेट लॉस के लिए जबरदस्त है एलोवेरा, इन 4 तरीकों से किया प्रयोग तो मिलेगा बेहतर परिणाम

aloe vera juice for weight loss : यदि आप वेट लॉस में तेजी लाना चाहते हैं, तो इसके लिए एलोवेरा बेहद कारगर चीज है। आज हम आपको ऐसे 5 तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर यदि आप एलोवेरा का प्रयोग करते हैं तो वेट लॉस काफी तेजी से कर पाएंगे।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : October 5, 2023 10:27 AM IST

Weight loss drink made with aloe vera juice : बढ़ा हुआ वजन आज एक समस्या के रूप में सामने आ रहा है। जिसके पीछे खराब खानपान और बिगड़ती दिनचर्या मुख्य कारण हैं। वजन बढ़ने के साथ ही कई और परेशानियां भी हमें घेर लेती हैं। आज कल लोग अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे हैं, कोई जिम जॉइन कर रहा है, तो कोई योगा का सहारा ले रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं आपका वजन कम मेहनत में भी कम हो सकता है, जी हां आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे एलोवेरा आपके बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद करता है।

वेट लॉस के लिए ऐसे करें एलोवेरा का प्रयोग (Aloe vera for weight loss)

एलोवेरा सिट्रस पंच (Aloe vera with Orange Juice)

यदि आप वेट लॉस जर्नी में हैं और अपने वजन को जल्द कम करना चाहते है तो एलोवेरा जूस आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। एलोवेरा जूस के स्वाद और इसकी पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए आप इसमें बराबर मात्रा में संतरा और अनार का जूस मिलाकर भी पी सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

1-2 चम्मच एलोवेरा जेल, 100 मिली पानी में मिलाएं

इस घोल में संतरा और अनार के जूस को मिलाएं

रोज सुबह इसे पीने से आपका बढ़ा हुआ वजन कम होने लगता है।

एलोवेरा और नारियल पानी (Aloe vera with Coconut Water)

वेट लॉस के लिए एलोवेरा को आप नारियल पानी के मिलाकर भी ले सकते हैं। इस तरह तैयार जूस से आप बहुत जल्द अपने बढ़े हुए वजन को कम कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

2 चम्मच एलोवेरा जेल

200 मिली नारियल पानी

आप इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें कुछ मिंट लीव्स भी एड कर सकते हैं।

खीरा और एलोवेरा शेक (Aloe vera With Cucumber)

एलोवेरा और खीरा दोनों ही वेट लॉस के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों को मिलाकर एक साथ पीने से वजन तेजी से कम हो सकता है। इस ड्रिंक को पीने से आपकी भूख लगने की समस्या का जल्द समाधान होगा और वजन भी कम होगा।

आवश्यक सामग्री

2 चम्मच एलोवेरा जेल

1 कटा हुआ खीरा

1 टुकड़ा अदरक और 1/2 नींबू का रस

इन सभी को मिलाकर पीने से आपका बढ़ा हुआ वजन काफी तेजी से कम हो जाता है।

एलोवेरा, पपीता और अनानास (Aloe vera, Papaya and pineapple)

ये तीनों ही चीज वजन को कम करने के लिए बेहतरीन काम करती हैं। इन तीनों चीजों को आपस में मिलाकर रोज सुबह पीने से आपका वजन तेजी से कम हो जाएगा।

आवश्यक सामग्री

2 चम्मच एलोवेरा जेल,

100 ग्राम पपीता

100 ग्राम अनानास

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source