... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : March 21, 2020 2:23 PM IST
Urvashi Rautela Fitness Video: फिट रहने के लिए उर्वशी ने किया चक्रासन, देखें वीडियो
Urvashi Rautela Fitness Video: मिस दिवा और मिस यूनीवर्स का खिताब जीत चुकी उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपने फैंस के बीच अपने फोटोज और इवेंट्स के वीडियो शेयर करती अक्सर नजर आती है। इतना ही नहीं उर्वशी फिटनेस (Urvashi Rautela Fitness) के मामले में भी काफी एक्टिव हैं।
वे अक्सर अपने फैंस को फिटनेट टिप्स और वीडियो शेयर (Urvashi Rautela Fitness) करती हैं। इसी बीच उन्होंन एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे चक्रासन करते हुए नजर आ रही हैं। इस (Urvashi Rautela Fitness Video) वीडियो को उर्वशी ने घर पर ही शूट किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो में काफी अच्छे रिस्पॉन्स आए हैं।
मालूम हो कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते सभी पब्लिक प्लेसेस बंद कर दिए गए हैं। इसलिए कोई भी सेलेब्रिटी जिम नहीं जाते। ऐसे में सभी खुद को फिट रखने के लिए घर में ही वर्कआउट कर रहे हैं। अपने फैंस को फिटनेस के लिए प्रेरित करने के लिए अक्सर सेलेब्रिटी फिटनेस वीडियो शेयर करते हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सेलेब्रिटी अपने फैंस से फिट रहने की अपील करते नजर आ रहे हैं। उर्वशी ने भी इसी कड़ी में वीडियो (Urvashi Rautela Fitness) शेयर किया है।
कोरोना वायरस से अबतक 3 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 9 हजार से भी ज्यादा की मौत हो चुकी है। इसके साथ भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति का आंकड़ा 238 के पार पहुंच चुका है। वहीं, 5 लोगों की मौत हो चुकी है। उर्वशी के इस वीडियो की बात करें, तो इस वीडियो पर अबतक 2.2 मिलियन लाइक्स और 4.5 हजार से अधिक कमेंट्स आ चुके हैं।
उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने सिंह साब दि ग्रेट से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल नजर आए थे।