
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 3, 2020 4:18 PM IST
उर्वशी रौतेला फिटनेस, जानें रोलर एक्सरसाइज़ के फायदे।
Urvashi Rautela Fitness : अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। जिसमें, वह ऐब्स व्हील एक्सरसाइज़ (abs wheel exercise) करती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है खुद को फिट रखने के लिए उर्वशी जिम में बहुत मेहनत करती हैं। (Urvashi Rautela Fitness in hindi)
जैसा कि उर्वशी (Urvashi Rautela workout video) अक्सर अपनी एक्टिव लाइफस्टाइल के हिंट देने वाली वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। इससे, उनके फैन्स को फिट बनने और एक्टिव लाइफस्टाल अपनाने के लिए प्रोत्साहन भी मिलता है। अपने हालिया वीडियो में भी उर्वशी बहुत कठिन एक्सरसाइज़ करती हुआ नज़र आ रही हैं।
पागलपंती फ़िल्म की अभिनेत्री उर्वशी ने वीडियो में उर्वशी एब्स व्हील के साथ एक्सरसाइज़ करती दिखीं। उर्वशी अपने हाथों में व्हील लेकर झुकीं, फिर, बड़ी ही आसानी के साथ व्हील को सरकाते हुए खुद भी बेंड हुईं। जैसे-जैसे रोलर आगे बढ़ा उर्वशी भी बिना डगमगाए अपनी बॉडी को आगे ले जा सकीं। पूरी तरह फ्लोर तक जाने के बाद उतनी ही आसानी से उर्वशी उठ भी गयीं। ऐब्स व्हील एक्सरसाइज़ एक प्रकार की कोर एक्सरसाइज़। रोलर यानि व्हील के साथ वर्कआउट करने के से ये फायदे होते हैं:
Anil Kapoor Fitness: अनिल कपूर की तरह बनना हो हेल्दी तो अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें